नई दिल्ली। हरियाणा के जींद में हुए उपचुनाव में जीत के बाद जोश में नजर आ रही भारतीय जनता पार्टी इस जोश को बरकरार रखने के मूड में है। यही वजह है कि आगामी चुनाव में भाजपा ने अपने लिए स्टार उम्मीदवारों पर दांव लगाने की तैयारी की है। दरअसल रोहतक लोकसभा सीट से लगातार तीन बार जीद दर्ज कर चुके कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को रोकने के लिए इस बार भाजपा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाह को खड़ा कर सकती है।
यही नहीं दिल्ली से भी क्रिकेटर गौतम गंभीर और पंजाब की गुरदासपुर सीट से फिल्म स्टार अक्षय कुमार को मैदान में उतारा जा सकता है। आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 27 फरवरी को हिसार में पार्टी मीटिंग करेंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में सहवाग के नाम पर सहमति बन सकती है।
ये बड़ी वजह
पहले निगम चुनाव फिर जींद का उपचुनाव दोनों में जीत से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व काफी खुश है खास तौर पर प्रदेश ईकाई के कामों से उत्साहित केंद्रीय नेतृत्व ने अब मन बना लिया किया हरियाणा की लोकसभा सीट पर भी जीत हासिल की जाए। ऐसे में 2014 में हाथ से निकली रोहतक, हिसार और सिरसा सीट को जीतने के लिए भाजपा सितारों का सहारा ले सकती है।
वीरु है बेहतर विकल्प
रहोतक से वीरेंद्र सहवाग इसलिए भाजपा के लिए कारगर साबित हो सकते हैं क्योंकि सहवाग झज्जर जिले के गांव छुड़ानी के रहने वाले हैं। ऐसे में भाजपा उन्हें मैदान में उतारती है तो उन पर बाहरी होने की दबाव नहीं होगा। जनता इस चेहरे को बखूबी जानती है और लोकप्रिय भी है तो इसका सीधा फायदा वोट बंटोरने में हो सकता है।
आपको बता दें कि रोहतक लोकसभा का 16 बार चुनाव हो चुका हैं, जिसमें 10 बार हुड्डा परिवार ने जीत हासिल की। ऐसे में जीत की हैट्रिक जमा चुके दीपेंद्र हुड्डा को हराने के लिए दमदार चेहरा चाहिए।इनेलो के बंटवारे के बाद हिसार व सिरसा सीट की बजाय भाजपा का ज्यादा फोकस रोहतक सीट पर हैं। क्योंकि यहां से दीपेंद्र हुड्डा लगातार तीन बार जीत चुके हैं। अगर भाजपा दीपेंद्र को हराने में कामयाब रही तो इसका सीधा असर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मनोबल पर पड़ेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RAFl4j
एक टिप्पणी भेजें