Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: पीएम मोदी ने सांबा में रखी एम्स की आधारशिला, दोबारा प्रधानमंत्री बनने का दिया संकेत
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लेह-लद्दाख के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लद्दाख यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। आधारशिला रखने...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लेह-लद्दाख के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लद्दाख यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ने कहा आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है उनसे यहां बिजली मिलने के साथ लेह-लद्दाख की देश और दुनिया के दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी सुधरेगी, पर्यटन बढ़ेगा और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि यहां टूरिज्म के विकास के लिए एक और कदम सरकार ने उठाया है। आज यहां 5 नए ट्रेकिंग रूट को खोलने का निर्णय लिया है।

 

दोबारा पीएम बनने का दिया संकेत
लेह-लद्दाख के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने अपने भाषण में दोबारा पीएम बनने का संकेत भी दे डाला। उन्होंने कहा कि पिछली बार मैंने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया था, उनका आज लोकार्पण किया और आज जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है, आपके आशीर्वाद से उसका लोकार्पण करने भी मैं ही आऊंगा।


वीरों की धरती लद्दाख
पीएम नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह धरती वीरों की है और यहां की जनता से जो प्रेम मुझे मिलता रहा है, उसे मैं विकास के जरिए सूद समेत लौटाऊंगा। पीएम मोदी ने कहा कि ये मौसम आप सभी के लिए मुश्किलें लेकर आता है। बिजली और पानी की समस्या होती है, बीमारी की स्थिति में परेशानी होती है। इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

विकास करके लौटाना है
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने के बाद विजयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिन मुश्किल परिस्थितियों में रहते हैं, हर कठिनाई को चुनौती देते हैं, वो मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा होती है कि आप सभी के लिए और डटकर काम करना है, जो स्नेह आप मुझे देते हैं, वो ब्याज समेत विकास करके लौटाना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Bg0N9s

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top