Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: अमित शाह: पिछली सरकारों ने देश को 30 साल पीछे धकेला, आज दुनिया भारत को सम्‍मान के साथ देखती है
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने भाजपा के चुनाव अभियान का आज नई दिल्‍ली से आगाज कर दिया। इस अभियान को 'भारत के मन ...

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने भाजपा के चुनाव अभियान का आज नई दिल्‍ली से आगाज कर दिया। इस अभियान को 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत करते हुए उन्‍होंने कहा कि पार्टी घोषणा पत्र (संकल्‍प पत्र) तैयार करने के लिए देशव्‍यापी अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत रायशुमारी में 10 करोड़ लोगों को शामिल किया जाएगा। मिशन 2019 के तहत ये मुहिम पार्टी को दोबारा सत्‍ता में लाने के लिए नहीं है। यह गरीबों का जीवन स्‍तर ऊपर उठाने के लिए है। देश को मजबूती देने के लिए है। आम जनता को नीतिगत मुद्दों में सहभागी बनाने के लिए है।

मोदी सरकार ने देश को बदला
उन्‍होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सारा समयअपनी सरकार बचाने में लगाई। पिछली सरकारों ने देश को 30 वर्ष पीछे धकेलन का काम किया। इसके उलट मोदी सरकार की पारदर्शिता ने देश को बदलने का काम किया। हमारी सरकार ने निर्णायक फैसले लिए। यही वजह है कि भाजपा लोगों में खुद का भरोसा कायम रखा है। हमारी सरकार ने लोगों में दोबारा उम्‍मीद जगाने का काम किया है।

 

30 साल बाद हमें पूर्ण बहुमत मिला
उन्‍होंने कहा कि 30 साल बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत मिला। पीएम मोदी ने लोगों से मिले इस मैंडेट का लाभ उठाया और देश को मजबूती देने का किया। विकास की गति को तेजी मिली है। देश भर में विकास कार्यों को अंजाम दिया गया है। अब इसमें जनता को सहभागी बनाने के लिए मेरी अपील है कि लोग मोदी जी के साथ अपने मन की बात शेयर करें। उन्‍होंने कहा कि संकल्‍प पत्र तैयार करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी को प्रमुख बनाया है और उनके नेतृत्‍व में जनता के सुझावों के आधार पर यह पत्र तैयार किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UzbGKJ

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top