खाजूवाला. प्रदेश में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन यह थमता नजर नहीं आ रहा। बुधवार को खाजूवाला में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव का एक मरीज मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी अमरचंद बुनकर ने बताया कि 25 केवाईडी निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मी देवी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाने पर खाजूवाला सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के लिए रेफर किया गया।
स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। चिकित्सक डॉ. पुनाराम रोझ व डॉ.विजेन्द्र कुमार के साथ योगीराज मीणा व अल्का सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लक्ष्मी देवी व परिजनों की जांच की व टेमी फ्लू टेबलेट का वितरण किया। साथ ही स्वास्थ्य टीम ने गांव के पचास से अधिक घरों में स्वाइन फ्लू रोधक दवा का वितरण किया व लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताकर जागरुक किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I5r0xA
एक टिप्पणी भेजें