Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: भाजपा का प्रदर्शन व जेल भरो आन्दोलन कल
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर. भाजपा के प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बीकानेर जिला शहर एवं देहात की ओर से शुक्रवार सुबह ११:३० बजे जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष विर...

बीकानेर. भाजपा के प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बीकानेर जिला शहर एवं देहात की ओर से शुक्रवार सुबह ११:३० बजे जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही गिरफ्तारी भी देंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि कांग्रेस की ओर से किसानों से किए सम्पूर्ण कर्ज माफी के वादे को घोषणा पत्र के अनुरूप पूर्ण नहीं करने के विरोध में और बेरोजगारी भत्ता, सवर्ण आरक्षण लागू कराने लिए भाजपा ने यह प्रदर्शन रखा है। विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम प्रभारी मुमताज अली भाटी ने कहा कि गिरफ्तारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल एवं मोर्चा स्तर पर बैठकें कर जनसम्पर्क किया जा रहा है।

 

तैयारी के लिए बैठक
बुधवार को जूनागढ़ मंडल की तैयारी बैठक अध्यक्ष विजय सिंह पडि़हार की अध्यक्षता में हुई। इसमें ८ फरवरी को धरना-प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य शामिल हुए।

 

देहात भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां
भाजपा के प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत ८ फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को लेकर बुधवार को देहात भाजपा जिला संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने वाला किसान और युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। एेसे में सभी मंडल, मोर्चा और अग्रिम संगठन इस आंदोलन में हिस्सा लें। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, विधायक सुमित गोदारा, ताराचंद सारस्वत, पूर्व संंसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, प्रधान रामलाल मेघवाल, प्रधान राधा देवी, देशनोक पालिका चेयरमैन कानाराम से आंदोलन को सफल बनाने को लेकर बातचीत की।

 

बिश्नोई ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष भागीरथ मूंड, किसान मोर्चा के धूड़ाराम डेलू, महिला मोर्चा की सरोज मरोठी, एससी मोर्चा के हुकमाराम मेघवाल, ओबीसी मोर्चा के भंवरलाल जांगिड़ व मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में आसकरण उपाध्याय, डूंगरसिंह तेहनदेसर, किसनाराम गोदारा, शिवरतन शर्मा, चम्पालाल गेदर, पूराराम ढाका, भोजराज मेघवाल शामिल हुए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WJLS0o

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top