Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: लोकसभा चुनाव को लेकर शरद पवार का बड़ा एलान, पार्टी नेताओं की इच्छा पर लड़ सकते हैं चुनाव
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले राजनेताओं का बड़े बयान आपको कई बार चौंकाएंगे। कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला ऐलान करने के बाद एक बार फिर महाराष्ट...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले राजनेताओं का बड़े बयान आपको कई बार चौंकाएंगे। कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला ऐलान करने के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र के इस दिग्गज नेता ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लोकसभा चुनाव ना लड़ने की घोषणा कर चुके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार ने यू-टर्न लिया है। शरद पवार आगामी लोकसभा चुनाव में सोलापुर की माढ़ा सीट से ताल ठोंक सकते हैं। शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह सोलापुर जिले की माढा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरें।

पार्टी नेता चाहते हैं मैं
पवार ने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी लेकिन उन्होंने कहा कि वह उनकी मांग पर विचार करेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन क्षेत्रों की समीक्षा करने के लिए पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बात रहे थे। माढा से चुनाव लड़ने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, सोलापुर के माढ़ा लोकसभा क्षेत्र के एनसीपी सांसद विजय सिहं मोहिते पाटिल ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पाटिल के अलावा अन्य पदाधिकारियों की भी यही राय है।

पार्टी के नेताओं का सम्मान करना चाहिए
शरद पवार इस समय राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने कहा, मैंने अब तक कोई निर्णय नहीं किया है और मेरी (चुनाव लड़ने की) कोई इच्छा नहीं है लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि जिस तरह से वे मेरे नीतिगत फैसलों को मानते हैं, मुझे भी उनके निर्णय का सम्मान करना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GkCHyo

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top