Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: अचानक मायावती ने तोड़ा गठबंधन, अब इस पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही है। जोड़ तोड़ की राजनीति में अपने चरम पर है। ...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही है। जोड़ तोड़ की राजनीति में अपने चरम पर है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बड़ा ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अचानक हरियाणा में इनलो से गठबंधन तोड़ लिया है।

मायावती ने तोड़ा गठबंधन

मायावती ने जैसे ही हरियाणा में इनेलो से अपना गठबंधन तोड़ा सियासी हड़कंप मच गया। बसपा ने शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल से गठबंधन तोड़ने और भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से गठबंधन करने का ऐलान किया। मायावती के इस फैसले से इनेलो को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि इससे पहले बसपा के दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर महागठबंधन बनने की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन, आखिरी समय में मायावती ने सारा समीकरण बदल दिया।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ बसपा का गठबंधन

जानकारी के मुताबिक, बसपा और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने हरियाणा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में गठबंधन का ऐलान किया। दाे दलों ने हरियाणा से लोकसभा की सभी 10 सीटों और विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की। दाेनों दलों ने इसके लिए सीटों का भी बंटवारा कर लिया है। लोकसभा चुनाव में बसपा आठ, जबकि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 35 पर बसपा और 55 पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी चुनाव लड़ेगी। अब देखना यह है कि इस गठबंधन से मायावती कितनी सीटें जीतती हैं। या फिर हरियाणा की राजनीति में कोई नया समीकरण बनता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SK8r6d

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top