कोहरे के कारण लोक परिवहन बस व जीप में आमने-सामने की भिड़ंत
- रावतसर रोड मेगा हाइवे पर टोल नाके के पास हादसा
- गति कम होने से कम हुआ नुकसान
हनुमानगढ़. मेगा हाइवे पर कोहला टोल नाके के पास शनिवार सुबह लोक परिवहन बस व जीप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घने कोहरे के कारण हादसा हुआ। यद्यपि दोनों वाहनों की गति कम होने के कारण हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर से भादरा के बीच चलने वाली लोक परिवहन की बस शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे टाउन से रवाना होकर रावतसर की तरफ जा रही थी। टोल प्लाजा क्रॉस करने के बाद बस की सामने से आ रही पिकअप जीप से टक्कर हो गई। हादसे से बस सवार यात्री घबरा गए। मगर कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर शेरगढ़ चौकी के प्रभारी छोटूराम मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों को सडक़ से साइड में करवा आवागमन सुचारू कराया। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UF1cd3
एक टिप्पणी भेजें