Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: बांग्लादेशी घुसपैठ पर भड़के राजनाथ सिंह, 'अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को जल्द नई तकनीक से करेंगे सील'
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
कोलकता: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की सीमा को पहले से ज्यादा सुरक्षित और मजबूत करने की बात कही है। शनिवार को पश्चिम बंगाल के ...

कोलकता: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की सीमा को पहले से ज्यादा सुरक्षित और मजबूत करने की बात कही है। शनिवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा पार से तस्करी और बांग्लादेशी घुसपैठी अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल में घुस रहे हैं। इसपर लगाम लगाने के लिए सरकार बांग्लादेश से लगती पश्चिम बंगाल और असम की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सील करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करेगी।

बंगाल सरकार ने नहीं दी जमीन

राजनाथ सिंह ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से सीमा सील करने के लिए जमीन की मांगी की थी, लेकिन राज्य सरकार जमीन देने से इनकार कर दिया। लेकिन हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। जल्द ही हमने बांग्लादेश से लगती दोनों अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली के जरिए सील करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

बंगाल में राजनीति हिंसा सबसे ज्यादा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि रिकॉर्ड के मुताबिक, सबसे ज्यादा हिंसा पश्चिम बंगाल में हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके शासन में मां, माटी और मानुष कोई सुरक्षित नहीं है। राजनाथ सिंह ने बंगाल में 2021 में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। राजनाथ ने कहा कि राज्य में करीब 100 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। इसमें दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2D6jlcB

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top