Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: पटना में कांग्रेस की 'जन आकांक्षा रैली' कल, अभी से जुटने लगे लोग
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
पटना। आम चुनाव का समय करीब है और राजनीतिक जंग शुरू हो चुका है। सियासी दल जमकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्र...

पटना। आम चुनाव का समय करीब है और राजनीतिक जंग शुरू हो चुका है। सियासी दल जमकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी बिहार में रविवार को एक रैली करने वाली है। इस रैली का नाम 'जन आकांक्षा रैली' रखा गया है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस की 'जन आकांक्षा रैली' को लेकर जहां नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं, वहीं इसमें भाग लेने के लिए लोग एक दिन पहले ही पटना पहुंचने लगे हैं। बता दें कि रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महागठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के नेता हिस्सा लेंगे। कई सफल रैलियों के गवाह रहे गांधी मैदान में अकेले कांग्रेस करीब 30 साल बाद रविवार यानी 3 फरवरी को रैली का आयोजन करने जा रही है।

कर्नाटक में सियासी घमासान जारी: देवगौड़ा बोले, 6 महीने में बहुत कुछ हुआ पर अब बोलूंगा

पोस्टरों और बैनरों से पटा सड़क-चौराहे

बता दें कि इस रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सता है कि पटना की सड़कों, गोलंबरों और चौराहों को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है। कांग्रेस के विधायक से लेकर बिहार के कई विपक्षी सांसद इस रैली को सफल करने में जुटे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि इस जन आकांक्षा रैली में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी, वामपंथी दलों के नेता तथा छतीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता एक दिन पहले पटना पहुंचने लगे हैं। उनके रहने और खाने का प्रबंध पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों के आवास पर किया गया है। ठंड को देखते हुए अलाव का इंतजाम भी किया गया है। आपको बता दें कि पटना की सड़कों पर लगे पोस्टरों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान राम के अवतार में दिखाया गया है। जिसको लेकर विवाद भी बढ़ गया है।

 

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Bg6cgO

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top