Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: प्रियंका गांधी पर व्यक्तिगत बयान-बाजी करने वालों की खैर नहीं, पूरे देश में दर्ज होगी FIR
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने जब से सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान किया है तब से उन पर रोज नए-नए राजन...

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने जब से सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान किया है तब से उन पर रोज नए-नए राजनीतिक हमले शुरू हो गए हैं। लगातार हो रहे राजनीतिक हमले अब व्यक्तिगत रूप ले चुके हैं। इसे देखते हुए राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने बड़ी मुहिम चलाने का फैसला किया है।

व्यक्तिगत हमला कj ही है राजनीतिक पार्टियां

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा है कि देश की राजनीति में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम है। वहीं, जो भी महिलाएं राजनीति में आई भी हैं तो उनके खिलाफ दूसरी राजनीतिक पार्टियां आए दिन विवादित बयान देते रहते हैं। सुष्मिता ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को लगता है कि उनके इन व्यक्तिगत हमलों से महिलाएं राजनीति में आना बंद कर देंगी, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं हैं।

देश भर में दर्ज होगी FIR

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने आगे कहा कि सियासत के नशे में चुर अन्य राजनीतिक पार्टियां महिलाओं पर राजनीतिक ही नहीं बल्की बेहद व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कर रही हैं, जिसका शिकार खुद प्रियंका गांधी भी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे डर्टी कैम्पेन को महिला कांग्रेस ने बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस सोमवार को दिल्ली के उन तमाम नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी, जिन्होंने प्रियंका के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की है। सुष्मिता देव ने बताया कि वह खुद दिल्ली में FIR दर्ज कराएंगी और अन्य राज्यों की महिला कांग्रेस अध्यक्ष अपने-अपने प्रदेश में FIR करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GfNuJA

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top