नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने का मामला अब तुल पकड़ चुका है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि इसके विरोध में वे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी सोमवार को विभिन्न राज्यों के हेडक्वॉर्टर्स में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभी राज्यों में सुबह 10 बजे से यह विरोध प्रदर्शन होगा।
बीजेपी शासन में हुआ यह कृत्य: कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 30 जनवरी को जब पूरा देश गांधीजी की हत्या की 71वीं पुण्य तिथि मना रहा था। तब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उनके पुतले पर पिस्तौल से गोली मारी गई, मिठाई बांटी गई और गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति को माला पहनाई गई। वेणुगोपाल ने कहा कि यह कृत्य भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले उत्तर प्रदेश में हुआ है। इससे जाहिर है कि इस सोच के लोगों में महात्मा गांधी तथा उनकी अहिंसा, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे वाली विचारधारा के प्रति घृणा का स्तर कितना गहरा है।
Congress: Party will hold a nationwide protest tomorrow from 10 am in all the state headquarters, to protest against the members of Akhil Bharat Hindu Mahasabha who used a pistol to shoot effigy of Mahatma Gandhi and garlanded the statue of Nathuram Godse on Jan 30 in UP. pic.twitter.com/6yhmKo8ZzF
— ANI (@ANI) February 3, 2019
गांधी के पुलते को गोली मार, 'गोडसे अमर' रहे के लगाए नारे
बता दें कि 30 जनवरी को हिंदू महासभा की पदाधिकारी पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी पुतले को गोली मारी थी। उसके बाद मौके पर मिठाईयां बांटी गई और नाथूराम गोडसे की मूर्ति पर माला पहनाया गया था। इस दौरान 'गोडसे अमर' रहे जैसे नारे भी लगाए गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हिंदू महासभा की नेता के साथ ही 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t1X4HZ
एक टिप्पणी भेजें