Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: पश्चिम बंगाल: ममता सरकार ने नहीं दी अनुमति तो योगी आदित्यनाथ ने फोन से दिया भाषण
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और बीजेपी के बीच सियासी घमासान उस लेवल तक पहुंच गया है, जहां ममता बनर्जी ने बीजेपी के किसी भी बड़े न...

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और बीजेपी के बीच सियासी घमासान उस लेवल तक पहुंच गया है, जहां ममता बनर्जी ने बीजेपी के किसी भी बड़े नेता को राज्य में रैली ना करने देने की कसम खाई है। अमित शाह और पीएम मोदी की रैली में रोड़ा अटकाने वाली ममता सरकार ने रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में खलल डालने की कोशिश की। ममता सरकार ने योगी आदित्यनाथ की रैली को इजाजत नहीं दी, तो सीएम योगी ने फोन पर अपना संबोधन पूरा किया।

सीएम ने अपनाया पीएम का डिजिटल फंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलुरघाट और दक्षिण दिनापुर में फोन के जरिए रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी रैली की इजाजत नहीं दी, इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के जरिए रैली को संबोधित करना पड़ा है। योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल कांग्रेस को लोकतंत्र विरोधी बताया और लोगों से सरकार के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया।

बीजेपी से घबरा गई है ममता सरकार- योगी

योगी आदित्यनआथ ने कहा कि राज्य की ममता सरकार बीजेपी से घबरा गई है, ''पश्चिम बंगाल की सरकार जनता विरोधी, जनतंत्र विरोधी, अराजकता को बढ़ावा देने वाली और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को बढ़ावा देने वाली सरकार बीजेपी से घबरा गई है, इसीलिए पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रथ यात्रा को रोका और अब मुझे रोक रहे हैं।''

हमारे कार्यकर्ताओं की हो रही हैं निर्मम हत्याएं- योगी

योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं को लेकर भी ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं को कैसे बंधक बनाया जाता है, निर्मम हत्या की जाती है, यह तांडव टीएमसी सरकार में पश्चिम बंगाल में लगातार दिख रहा है।'

योगी ने किया पश्चिम बंगाल में सरकार बनने का दावा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में जो चल रहा है, उसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बीजेपी की सरकार का आने का दावा किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GiHrUA

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top