नई दिल्ली। 14 जून, 2018 को भारतीय सेना के जिस जवान औरंगजेब की आतंकियों को अगवा कर हत्या की थी, उनके पिता मोहम्मद हनीफ ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मोहम्मद हनीफ और सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कुमार शर्मा बीजेपी में शामिल हुए हैं।
पीएम मोदी से प्रभावित हैं मोहम्मद हनीफ
बीजेपी में शामिल होने के बाद मोहम्मद हनीफ ने कहा कि उन्हें बीजेपी की विचाधारा पसंद है। क्योंकि ये गरीबों को हित में काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के काम से वे बेहद प्रभावित हैं। हनीफ का कहना है कि वह केवल अपने मुल्क और कौम के लिए ही वे पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
सेना में रहकर देश की सेवा कर चुकी हैं तीन पीढ़ियां
खुद जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री में सिपाही रह चुके मोहम्मद हनीफ ने कहा कि पहले जब भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी होती थी तब फौजी साथियों के हाथ बंधे होते थे। यहां के लोगों पर अक्सर गोले गिरते थे, लेकिन जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। औरंगजेब के दादा भी सेना में थे और देश के लिए अपनी शहादत दी थी।
आतंकियों ने अगवा कर की थी औरंगजेब की हत्या
बता दें कि बीते साल 14 जून, 2018 को राइफलमैन औरंगजेब ईद की छुट्टी पर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते से ही पुलवामा के कालम्पोरा से आतंकियों ने उन्हें अगवा कर लिया था। जवान की तलाश में जब उसी शाम पुलिस और सेना ने मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो गुस्सु नाम के एक गांव में औरंगजेब का शव बरामद हुआ था। आतंकियों ने उनके सिर और गर्दन पर गोलियां मारी गई थीं। औरंगजेब उस दल में थे, जिसने आतंकी समीर टाइगर को एनकाउंटर में मार गिराया था। शहीद औरंगजेब को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t0ytDF
एक टिप्पणी भेजें