मंत्री सुखराम बैठक में बोले, अफसर अच्छा काम करेंगे तभी सरकार का बढ़ेगा सम्मान
-हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश
हनुमानगढ़. वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार) तथा खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई रविवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। शहर में गंदे पानी की निकासी को लेकर चल हरे ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति को जानकर मंत्री नाखुश दिखे। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव के बाद फिर आऊंगा, तब तक व्यवस्था दुरुस्त हो जानी चाहिए। खाद्य सुरक्षा में पात्रों के नाम जोडऩे को लेकर विधायकों से राय करने की बात भी कही। पर्यावरण के मुद्दे पर मंत्री काफी गंभीर दिखे। उन्होंने पौधरोपण के लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही कोहला वन क्षेत्र के विकास को लेकर कैंपा में प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश दिया। उन्होने एसडीएम को विधायक को साथ लेकर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार करने की बात कही। मंत्री ने कहा कि पारदर्शी सरकार का हम दावा करते हैं, अधिकारी अच्छा काम करेंगे तभी सरकार का सम्मान बढ़ेगा। विधायक चौधरी विनोद कुमार, कलक्टर जाकिर हुसैन, एडीएम प्रभातीलाल जाट, पीआरओ सुरेश बिश्नोई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इशाक खान, मनीष धारणियां, सुरेंद्र गोंद सहित अन्य मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं बैठक में सामने आई है, उसका समाधान निर्धारित समय में करवाने का प्रयास रहेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Tv8obd
एक टिप्पणी भेजें