Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: बजट 2019: विपक्ष की आलोचनाओं पर जेटली का जवाब, किसानों को अब इनकम सपोर्ट
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने शुक्रवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश कर दिया। बजट में किसानों से लेकर असंगठित क्षेत्र में कार...

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने शुक्रवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश कर दिया। बजट में किसानों से लेकर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए कई घोषणाएं की। वहीं, विपक्षी पार्टियों ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने अंतरिम बजट की आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि किसानों के लिए आय योजना और प्रत्यक्ष कर में बदलाव की इस समय सख्त जरूरत थी। जेटली ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं के खर्च में बढ़ोतरी होगी जिससे अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। बजट को चुनाव-केंद्रित बताए जाने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। जेटली ने कहा कि बजट में जिन उपायों की घोषणा की गई है वे पिछले पांच साल में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के अनुरूप हैं।

 

जेटली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम बात की

जेटली कहा कि मैं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के बीच कृत्रिम अंतर को पूरी तरह खारिज करता हूं। किए गए बदलाव से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। क्या यह इस वक्त जरूरी नहीं था? मैंने पहले ही इन आलोचकों को नकारात्मकता का नवाब कहा है। घोषणा किए गए उपायों से उपभोग बढ़ेगा और अप्रत्यक्ष कर के रूप में पैसा वापस आएगा। आपको बता दें कि जेटली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यूयार्क से संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

 

सर्जरी के बाद वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे जेटली

जेटली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 27 लाख करोड़ रुपये के बजट में 18,000 करोड़ (आयकर सौगात के रूप में प्रदान की गई रकम) क्या है। जेटली इलाज के सिलसिले में इन दिनों अमेरिका में हैं और सर्जरी के बाद वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RAmw1g

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top