Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: बीकानेर- भाजपा ने सराहा, कांग्रेस ने बताया चुनावी स्टंट
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर . मोदी सरकार के आखिरी बजट को जहां स्थानीय भाजपा नेताओं ने सराहा है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया है। भाजपा पद...

बीकानेर. मोदी सरकार के आखिरी बजट को जहां स्थानीय भाजपा नेताओं ने सराहा है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया है। भाजपा पदाधिकारियों ने अंतरिम बजट को मध्यम वर्ग के लिए बेहतर बताया है। वे पांच लाख रुपए तक की आय वालों को कर मुक्त करने की घोषणा को सरकारी व आम लोगों के लिए बेहतर बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की मानें तो बजट मात्र आंकड़ों का मायाजाल है। मोदी सरकार ने बेरोजगारों व किसानों को सिवाय धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया है। बजट को लेकर आम आदमी व विशेषज्ञों ने कुछ यूं दी अपनी प्रतिक्रियाएं।

 

इन्होंने बताया सराहनीय
भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ने अंतरिम बजट को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि बजट आम आदमी से लेकर खेतीहर किसानों के लिए बेहतर है। विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने बजट को देश की विकास यात्रा का बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बजट में आम आदमी का ध्यान रखा है। नोखा विधायक बिहारी बिश्नोई ने आयकर सीमा को पांच लाख करने को सबसे बड़ी सौगात बताया है।

 

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, अधिवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि बजट में आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसी प्रकार मोहता चौक व्यापार मण्डल के अध्यक्ष घनश्याम लखाणी, पूर्व पार्षद गोकुल जोशी, चिकित्सा क्षेत्र के घनश्याम चूरा, अरविन्द शर्मा, भाजपा के महामंत्री पाबूदान ङ्क्षसह राठौड़, मोहन सुराणा, भाजपा की महिला मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, भाजपा के पूर्व देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार, देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, पूर्व सरपंच ब्रजमोहन सिंह पडि़हार, पूर्व जिला परिषद सदस्य खींव सिंह भाटी, अधिवक्ता अशोक कुमार भाटी, प्रोफेसर नरसिंह बिन्नाणी, सेवानिवृत भंवर लाल मोदी, भारतीय मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष भवानी शंकर व्यास, भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष सम्पत पारीक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी, भाजपा आइटी सेल के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य तथा अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के राजकुमार जीनगर, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने अंतरिम बजट को किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं, कामगारों आदि के लिए बजट को बेहतर बताया।

 

आंकड़ों का मायाजाल
श्रीकोलायत के विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू, जिया उर रहमान, शहर जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, चन्द्र प्रकाश गहलोत, अरविन्द मिढ्ढा तथा प्रहलाद सिंह मार्शल तथा बीकानेर यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राहुल जादू संगत ने अंतरिम बजट को महज लोकलुभावना और आंकड़ों के मायाजाल वाला बताया है। पदाधिकारियों ने बजट को आम आदमी को धोखा देने वाला बताया।

 


बजट को शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण व्यास, अभिषेक आचार्य, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल सहायक महामंत्री एवं कार्यशाला सचिव विजय ङ्क्षसह भाटी, कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के राकेश सिंगारिया, प्रदेश महासचिव डॉ. हैदर मिर्जा बेग ने बजट को महज थोथी घोषणाओं वाला बताया। उन्होंने बताया कि बजट से न तो आम आदमी को फायदा होने वाला और न ही किसानों को। अरुण कुमार मोदी ने बताया कि अंतरिम बजट की घोषणाएं गैर संसदीय प्रणाली के तहत हुई है। इसे अंतरिम बजट न कहकर सरकार के लिए वोट मांगने की परिभाषा दी जाए तो कोई अचरज की बात नहीं होगी।

 

 

 

कांग्रेस मंत्री के बोल
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों के दो लाख रुपए तक का ऋण माफ किया है। जबकि भाजपा ने किसानों को सालभर में छह हजार रुपए देने की घोषणा की है। इस घोषणा के कोई मायने नहीं निकलते। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दुगुना करने की बात कही थी, वह तो हुई नहीं। किसानों को प्रतिदिन कुछ रुपए की राहत देकर उनके साथ छलावा किया है। टैक्स में छूट देने की घोषणा भी महज आंकड़ों का मायाजाल साबित होगा।
डॉ. बीडी कल्ला, जलदाय मंत्री एवं विधायक बीकानेर पश्चिम

 

 

भाजपा मंत्री के बोल
आम बजट सर्वस्पर्शी, देश के आर्थिक उन्नयन के लिए ठोस नीतियुक्त एवं लोक कल्याणकारी है। बजट प्रावधानों से समाज में आर्थिक समानता बढ़ेगी। अमीर-गरीब के बीच की खाई को पाटने के लिए मध्यमवर्गीय, कर्मचारी, गरीब, मजदूर, छोटे किसान, महिलाएं एवं कामगारों में संसाधनों की सुलभ उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त होगा। केन्द्र सरकार का बजट २०१९ समाज को भविष्य में आर्थिक समानता की सौगात देने वाला सिद्ध होगा।
अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय जलसंसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री

 


बजट के बारे में यह कहना है


वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट को बहुत ही संतुलित और सराहनीय जारी किया है। विशेषकर आयकर प्रावधानों के संशोधन कर मध्यम वर्ग को राहत प्रदान की है। इससे वेतनभोगी और पांच लाख रुपए की आय वाले मध्यम लोगों को फायदा होगा। बजट घोषणा के लाभ किसानों को भी मिलेंगे।
गणेश कुमार शर्मा, सचिव, बीकानेर कर सलाहकार संघ

 

केंद्र सरकार ने बजट में किसानों के लिए नगद मदद की साहसिक घोषणा की है, इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। आयकर सीमा पांच लाख तक बढ़ाना व्यावहारिक कदम है।
पुखराज चौपड़ा, व्यापारी।

 

बजट के माध्यम से छोटे किसानों और मजदूर वर्ग को सीधे मौद्रिक सहायता दी है। इसका छोटे करदाताओं को भी फायदा मिलेगा। यह पहला बजट है जिसमें वर्षों से करदाताओं को हो रही व्यवहारिक समस्याओं को दूर किया गया है। आने वाले समय में आयकर रिफण्ड व आयकर स्क्रूटनी में होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने की ठोस व्यवस्था का खाका पेश किया है।
अभिनव बैद, चार्टर्ड एकाउंटेंट, बीकानेर।

 

जीएसटी समय सीमा को बढ़ाना, ग्रेच्युटी में छूट तीन गुणा करना, आयकर सीमा को बढ़ाने सहित कई एेसे निर्णय बजट में लिए गए हैं, जो न केवल आम आदमी के लिए बल्कि नौकरी पेशा के लिए भी कारगर साबित होंगे। श्रमिकों के साठ वर्ष पूर्ण होने पर पेंशन, दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को छह हजार रुपए प्रति वर्ष देने सहित मछली पालकों को भी राहत दी गई है।
सुनील बांठिया, पूर्व पार्षद



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G5WYb6

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top