Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: ऐलान / कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीबों के लिए न्यूनतम आय गारंटी योजना शुरू करेंगे: राहुल गांधी
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
रायपुर.  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले गरीबों के लिए नई योजना का ऐलान किया। सोमवार को यहां किसान आभार सम्मेलन म...

किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र देते राहुल गांधी।
रायपुर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले गरीबों के लिए नई योजना का ऐलान किया। सोमवार को यहां किसान आभार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो सरकार गरीबों के लिए न्यूनतम आय गारंटी की शुरुआत करेगी। उन्होंने ट्वीट किया- तब तक न्यू इंडिया नहीं बना सकते हैं, जब तक कि हमारे करोड़ों भाई-बहन गरीबी का दंश झेलते रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''आपने देखा, जो मैं कहता हूं, वो करके दिखाता हूं। फिर चाहे किसानों की कर्जमाफी हो, अधिग्रहित जमीन वापस करने का मामला हो। कांग्रेस ने मनरेगा में 100 दिन रोजगार दिया। सूचना का अधिकार दिया। अब हम ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं, जो दुनिया की किसी सरकार ने नहीं किया। हमने फैसला किया है कि देश के हर गरीब को 2019 के बाद कांग्रेस सरकार न्यूनतम आय की गारंटी देने जा रही है।''

भाजपा ने देश में दो भारत बना दिए
राहुल गांधी ने कहा- ''भाजपा नेता जो 15 सालों में नहीं कर पाए, वो कांग्रेस ने 2 दिन में कर दिया। देश में पैसे की कमी नहीं है। केंद्र सरकार एक उद्योगपतियों का और दूसरा गरीबों का भारत बनाना चाहती है। एक जहां, ललित मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों को धन मिल जाएगा। अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए। दूसरा वो देश है जहां हम और आप हैं, जिन्हें कुछ नहीं मिल सकता। सिर्फ सुनने के लिए मन की बात मिलती है।''


छत्तीसगढ़ का चावल विदेशों में जाएगा 
राहुल ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने पर किसान और पंचायत से पूछकर जमीन ली जाएगी। अगर काम नहीं हुआ तो पांच साल में इसे वापस कर देंगे। छत्तीसगढ़ देश का ही नहीं, पूरी दुनिया के धान का कटोरा बनेगा। यहां का चावल पूरी दुनिया में ले जाया जाएगा। हर किसी की डाइनिंग टेबल पर यहां का चावल होगा।


राहुल ने ऋण मुक्ति पत्र बांटे, किसानों ने सेल्फी ली
कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र बांटे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही सरकार ने 10 दिन से पहले ही अपना वादा निभाया और किसानों के कर्ज को माफ किया था। राज्य में कांग्रेस को मिली जीत के बाद राहुल का यह पहला दौरा था। राहुल की इस रैली को छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top