Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: मप्र / कांग्रेस की किसान रथयात्रा शुरू, लोकसभा चुनाव के पहले कर्जमाफी के मुद्दे को भुनाएगी पार्टी
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
भोपाल.  कांग्रेस किसान विजय रथ की शुरुआत बुधवार को हो गई। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने दोपहर में कांग्रेस प्रदेश का...
कांग्रेस का किसान रथ रवाना हो गया।
भोपाल. कांग्रेस किसान विजय रथ की शुरुआत बुधवार को हो गई। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने दोपहर में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से रथ को हरी झंड़ी दिखाई। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस कर्जमाफी के मुद्दे को किसानों के बीच जाकर भुनाने की कोशिश करेगी। इसकी जिम्मेदारी किसान कांग्रेस को दी गई है। 


यात्रा के दौरान किसानों के बीच पहुंचकर कांग्रेस जनता को संदेश देगी कि सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है और आगे भी सरकार किसानों के हित में काम करती रहेगी। यात्रा के दौरान कर्जमाफी को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ की ब्रांडिंग करने की योजना भी बनाई गई है।

राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना 
किसान रथ यात्रा विदिशा होते हुए ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, महाकौशल, विंध्य, निमाड़ से मालवा होते हुए पांच मार्च को मनासा पहुंचेगी। यात्रा का समापन 5 मार्च को मनसा में ही होगा। रथ यात्रा के 41 दिन प्रदेश में घूमते समय बीच में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। वही, सिंधिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई बड़े नेताओं के इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

किसानों को बिचौलियों से सावधान किया जाएगा 

  • किसान कांग्रेस के साथ ही जिला कांग्रेस को भी लगाया जाएगा। जो गांव-मंडियों, जिला-जनपद पंचायतों में पहुंचकर कर्जमाफी को लेकर किसानों से बात करेंगे।
  • किसानों से पूछा जाएगा कि उन्हें कर्जमाफी का लाभ मिला या नहीं और उनकी क्या परेशानियां हैं।
  • किसानों को बिचौलियों से सावधान करने के लिए यह भी पता किया जाएगा कि किसानों की क़र्ज़ माफ़ी की सूची बैंको ने ग्राम पंचायत में चस्पा की गई हैं।
  • क्षेत्रीय मंडियों में जाकर किसानों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास भी किया जाएगा। 
  • किसान कर्ज माफ़ी के अलावा बेटी विवाह की राशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये करने समेत सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जनता को अवगत कराया जाएगा।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top