Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: दस लाख का कर्ज उतारने के लिए पाठी ने बनाया प्लान, जिस पिस्तौल से गार्ड को धमकाया वह भी नकली थी
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
 एसबीआई एटीएम में गुरुवार रात्रि को चार नकाबपोशों की ओर से एटीएम लूट के मास्टरमाइंड से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रारंभिक पूछ...
 एसबीआई एटीएम में गुरुवार रात्रि को चार नकाबपोशों की ओर से एटीएम लूट के मास्टरमाइंड से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि भाई के कैंसर के ईलाज में करीब दस लाख रुपए का कर्जा हो गया था। इसी कर्ज को उतारने के लिए लूट का प्लान बनाया था। पुलिस ने फरार आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर छह दिन रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों लुटेरों को 31 जनवरी को कोर्ट में पेश करेगी। सीआई शकील अहमद ने बताया कि इस पूरे मामले का मास्टर माइंड मौके से ही पकड़ा गया साहब सिंह हिसार के गोविंद नगर गुरुद्वारे में पाठी है वह अपने परिवार सहित यहीं रहता है। उसके बेटे को कैंसर इलाज में 8-10 लाख खर्च होने के कारण कर्जदार हो गया था। वहीं दूसरा आरोपी सन्नियाना फतेहाबाद निवासी ट्रक ड्राइवर गुरजीत पुत्र मोहर सिंह जटसिख के भाई मलकीत सिंह जो गांव में ही गुरुद्वारे में पाठी होने के कारण संपर्क मंच था। इस बीच एकराय होकर एटीएम लूटने का प्लान बनाया। हिसार के केनरी रोड पर स्टील रेलिंग मिस्त्री महेश उर्फ मिकी ओड से संपर्क साधकर एटीएम लूटने की योजना बनाई। इसके लिए साथियों के साथ पहले रैकी की फिर लूट का प्लान तैयार किया। घटना के करीब 15 दिन पहले टिब्बी के एटीएम को लूटने के लिए साहब सिंह हनुमानगढ़ में अपनी भतीजी के पास भी रूका जहां से टिब्बी होते हुए उसने रैकी की। वहीं उनके पास से बच्चो का खिलौना पिस्तौल बरामद की जिसे एटीएम गार्ड की कनपटी में रखकर धमकाया था। 

भारतीय किसान संघ ने लूट विफल करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित 
Tibbi News - rajasthan news the son had cancer the plan made by the backbone to take a loan of ten lakh the pistol threatened the guard he was also fake
एटीएम लूट प्रयास को विफल करते हुए 53 लाख 28 हजार रुपए बचाने वाले गार्ड व पुलिसकर्मियों को बहादुरी के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा में शनिवार को भारतीय किसान संघ ने सम्मानित किया। इस मौके पर किसानों ने बहादुर गार्ड व पुलिसकर्मियों की बहादुरी की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गैलेंट्री प्रमोशन व बहादुरी का पुरस्कार देने की मांग की। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष कुलवंत सुथार, इंद्रजीत धालीवाल, हाकम सिंह चट्ठा, अमरचंद चाहर, महावीर सहारण, महावीर सिंह सिसोदिया, देवेंद्र उर्फ सोनू सिसोदिया, काला सिंह, सुखविंद्र सिंह, बलराम सहारण आदि मौजूद थे। 

चार लुटेरे एटीएम में लूट करने आए थे...गार्ड ने सीसीटीवी देख पुलिस को दी सूचना, सक्रियता से हुआ बचाव, दो आरोपी पकड़े भी गए 
गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि करीब सवा तीन बजे काले रंग की गाड़ी पर सवार होकर चार लुटेरे एटीएम काटने के लिए कट्टर, मशीन, हथौड़ा, रॉड सहित आए थे। गाड़ी को एटीएम से कुछ दूरी पर रोक दिया था। करीब सवा तीन बजे गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की तथा बैंक के अंदर तैनात गार्ड राजेन्द्र सिंह ने शोर सुनकर सीसीटीवी में दृश्य देखकर बैंक के फोन से ही 3 बजकर 18 मिनिट पर टिंब्बी पुलिस के आसूचना अधिकारी अमर सिंह को सूचना देने के 4 मिनट बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी अमरसिंह सहित हैड कांस्टेबल भूप सिंह, कुरडाराम, कांस्टेबल अजय मौके पर पहुंचकर सतर्कता व सूझबूझ से मास्टर माइंड को धर दबोचा। वहीं नाकेबंदी के दौरान ऐलनाबाद रोड पर स्थित आईजीएनपी पुल पर दूसरे लुटेरा गुरजीत पकड़ा गया था। 

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top