नई दिल्ली। हरियाणा के जिंद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने यहा बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीपु सरेजवाला तीसरे स्थान पर रहे। उपचुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद सुरेजवाला ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि सीएम मनोहर लाल खट्टर और कृष्ण मिड्ढा जींद के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।
हार के बाद सुरजेवाला ने दिया यह बयान
सुरेजवाला ने कहा कि इस चुनाव में मुझे पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे मैंने पूरी क्षमता से निभाया। लेकिन, जीत नहीं पाया। मैं भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा को जीत की बधाई देता हूं। गौरतलब है कि इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा को 50566 वोट मिले। वहीं, जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला को 37631 वोट मिले। जबकि, सुरजेवाला को 22740 वोट मिले। यहां आपको बता दें कि रामगढ़ और जींद दोनों जगह त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रहा था। हालांकि, चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि लोगों ने सत्तारूढ़ दल पर भरोसा जताया है। रामगढ़ में कांग्रेस की साफिया जुबैर जीत गई हैं। वहीं, जींद में पहली बार लोगों ने भाजपा की ओर से कृष्ण मिड्ढा को विधायक चुनकर भेजा है।
मतगणना केन्द्र पर गरमाया था माहौल
इससे पहले पांच राउंड की काउंटिंग में दिग्विजय चौटाला आगे चल रहे थे। लेकिन, छठे राउंड से भाजपा प्रत्याशी आगे निकल गए। इसी बीच मतगणना केन्द्र पर जमकर बवाल हुआ और पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। हरियाणाम में इस परिणाम से साफ हो गया है कि जनता को सत्तारुढ़ पार्टी में अब भी विश्वास है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RtzopQ
एक टिप्पणी भेजें