जींद। आम चुनाव 2019 से ठीक पहले भाजपा को हरियाणा में एक बड़ी जीत मिली है। दरअसल जींद विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। यह पहला अवसर है जब भाजपा ने जींद में जीत हासिल की है। भाजपा के कृष्णलाल मिड्डा ने जीत के बाद मतदाताओं ओर जींद के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे और पार्टी के सपोर्ट किया। यह उन सभी लोगों की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सामने प्रतिद्वदि के तौर पर एक बड़ा नाम था लेकिन हमलोगों ने उन्हें हराया है। अब हमलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करेंगे और आम लोगों के हितों के लिए काम करेंगे।
BJP's KL Middha after winning #JindByPoll: I would like to thank everyone who supported the party&me. It's their victory. There were big leaders in the contest as well, but we have defeated them too. We will follow the schemes launched by PM and take them forward. #Haryana pic.twitter.com/QaZgcSzblJ— ANI (@ANI) January 31, 2019
तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस
आपको बता दें कि जींद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के केएल मिड्डा ने 12,935 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने जेजेपी के दिग्विजय सिंह चौटाला को हराया। जबकि इस सीट पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। केएल मिड्डा को 50,566 वोट और दिग्विजय सिंह चौटाला को 37,631 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार को मौजूदा समय में कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को 22,740 वोट मिले।
BJP's Krishan Lal Middha wins #JindByPollResults with a margin of 12935 votes, garnering a total of 50566 votes. JJP's Digvijay Singh Chautala garners 37631 votes and Congress' RS Surjwala gets 22740 votes. pic.twitter.com/9QpI10OCLj— ANI (@ANI) January 31, 2019
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए राहत
आपको बता दें कि बीते वर्ष के आखिर में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पहली बार एक खुशी का मौका आया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को हरा कर सत्ता में काबिज हुई। हालांकि अब इस जीत से भाजपा को एक उम्मीद जरूर नजर आ रही होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि जींद में मिले जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता आम चुनाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RxuQis
एक टिप्पणी भेजें