Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: हरियाणा: पहली बार जींद में खिला कमल, तीसरे पायदान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरजेवाला
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्‍ली। हरियाणा के जींद में भाजपा ने उप चुनाव में जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी के प्रत्‍याशी...

नई दिल्‍ली। हरियाणा के जींद में भाजपा ने उप चुनाव में जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी के प्रत्‍याशी दिग्विजय चौटाला को हराया है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला रहे । 12, 935 वोटों से भाजपा प्रत्याशी मिड्ढा ने हरा दिया है। बता दें कि 28 जनवरी को उप चुनाव हुए थे। वहीं जींद विधानसभा सीट पर जननायक जनता पार्टी के प्रत्‍याशी दिग्विजय चौटाला पहले राउंड से आगे चल रहे थे। लेकिन चार राउंड के बाद वो पीछे हो गए। इस सीट पर कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे नंबर पर थे ।

 

No data to display.

भाजपा के लिए जीत अहम थी
जींद विधानसभा उपचुनाव में 75.72 फीसदी वोट पड़े थे। जींद में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला के बीच मुकाबला था। कांग्रेस को सीट पर जीत की उम्‍मीद थी लेकिन उसे निराशा हाथ लगी । भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है।

मतगणना केन्द्र पर बवाल

मतगणना केंद्र पर कुछ समय के लिए काउंटिंग भी रोक दी गई। कांग्रेस पार्टी ने EVM बदलने का आरोप लगाया। जिसपर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UxG5cx

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top