नई दिल्ली: हरियाणा के जींद उप-चुनाव में कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा 12, 935 वोट से जीत दर्ज की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुशी जाहिर की है। भाजपा की जीत के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर आभार जताया है। शाह ने कई ट्वीट किए हैं। अमित शाह ने ट्वीट में लिखा कि हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की भव्य जीत मोदी जी की केंद्र सरकार और प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार के विकास व लोक-कल्याणकारी कार्यों में जनता के विश्वास की जीत है। हरियाणा की जनता ने भ्रष्टाचार और जातिवाद को नकार कर पुनः भाजपा के विकासवाद पर अपनी मुहर लगाई है।
हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की भव्य जीत मोदी जी की केंद्र सरकार और प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार के विकास व लोक-कल्याणकारी कार्यों में जनता के विश्वास की जीत है।
— Amit Shah (@AmitShah) January 31, 2019
हरियाणा की जनता ने भ्रष्टाचार और जातिवाद को नकार कर पुनः भाजपा के विकासवाद पर अपनी मौहर लगायी है।
भव्य जीत पर हार्दिक बधाई
अमित शाह ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि विकास और सुशासन की विजय पर हरियाणा की जनता का कोटि-कोटि अभिनंदन। शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बड़ाला और प्रदेश के हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को इस भव्य जीत पर हार्दिक बधाई दी।
विकास और सुशासन की विजय पर हरियाणा की जनता का कोटि-कोटि अभिनंदन।
— Amit Shah (@AmitShah) January 31, 2019
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @subhashbrala जी और प्रदेश के हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को इस भव्य जीत पर हार्दिक बधाई।
रणदीप सुरजेवाला की हुई करारी शिकस्त
गौरतलब है कि हरियाणा के जींद में भाजपा ने उप चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को हराया है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला रहे । बता दें कि 28 जनवरी को उप चुनाव हुए थे।
भाजपा के लिए जीत अहम थी
जींद विधानसभा उपचुनाव में 75.72 फीसदी वोट पड़े थे। जींद में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला के बीच मुकाबला था। कांग्रेस को सीट पर जीत की उम्मीद थी लेकिन उसे निराशा हाथ लगी । भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। बता दें कि निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव है और उसके बाद विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा के लिए ये जीत अहम थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FZPHJU
एक टिप्पणी भेजें