Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: सीरासर ने जीती बॉलीबाल प्रतियोगिता
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर किया सम्मानित। Pallu Prime पल्लू प्राईम न्यूज। ग्राम चांदेड़ी बड़ी में नेहरू युवा...
विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

Pallu Prime
पल्लू प्राईम न्यूज। ग्राम चांदेड़ी बड़ी में नेहरू युवा केंद्र हनुमानगढ़, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा मंडल ग्राम चांदेड़ी बड़ी की तरफ से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2019 का शुभारंभ शुक्रवार को हनुमानगढ़ के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर ललित कुमार, जिला परिषद सदस्य गौरी शंकर थोरी, पुरबसर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कुमार देग, चौधरी मंनसाराम महेंद्र आर्य स्मृति न्यास के अध्यक्ष लाभचंद व ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने किया ।  इस प्रतियोगिता में आज 25 जनवरी को वॉलीबॉल तथा कबड्डी खेल का आयोजन हुआ जिसमें वॉलीबॉल के खेल में क्षेत्र की एक दर्जन के आसपास टीमों ने भाग लिया तथा फाइनल मुकाबला सीरासर और पूरबसर के मध्य खेला गया जिसमें सीरासर की टीम ने पूरबसर को 2-0 से हराकर विजय हासिल की । मैच के उपरांत सीरासर टीम के कप्तान महावीर शर्मा को ट्रॉफी सम्मान प्रतीक, 


Pallu Prime
प्रत्येक खिलाड़ी को टीशर्ट तथा 1100 रुपए नगद देकर सम्मानित किया गया । तथा पूरबसर टीम के कप्तान रमेश खालिया को ट्राफी और सम्मान प्रतीक दिया गया । कबड्डी प्रतियोगिता में करीब 16 टीमो ने भाग लिया ।  जिसमें बरमसर टीम ने चांदेड़ी बड़ी को 28-26 से हरा कर फाईनल विजेता बनी। मैन ऑफ दी मैच शिवा गढ़वाल रहे जबकि प्रतियोगिता में बेस्ट प्लयेर बरमसर के संजय आर्य रहे। शुभारंभ के अवसर पर लाभचंद द्वारा मंडल को 5100 रूपये, महेंद्र देग द्वारा 2100 रूपये, गौरी शंकर थोरी द्वारा 1100 रुपए, श्योचन्द कड़वासरा द्वारा 1100 रुपए , श्रवण जी बिस्सू द्वारा 500 रूपये, मेहरचंद बिस्सू द्वारा भी 500 रूपये,  जयचंद कड़वासरा द्वारा 500रूपये का सहयोग मंडल को दिया गया ।
Pallu Prime
ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन  400 मीटर रेस में प्रथम अनिल वर्मा , जगदीश उदासर दूसरे ओर रामनिवास तीसरे स्थान पर रहे । लम्बी कूद में प्रथम रामनिवास पुरबसर , दूसरा मोहित गढ़वाल , तीसरा प्रेम गढ़वाल रहे । ऊंची कूद में रामनिवास प्रथम , धर्मपाल   दूसरे ओर रोहिताश तीसरे स्थान पर रहै । बैडमिंटन में पुरबसर की टीम सीधे सेट में हरा जीत हांसिल की । प्रतियोगिता बिना किसी वाद विवाद के शांति पूर्वक ढंग से समाप्त हुई । सभी विजय ओर स्थान हांसिल करने वाले खिलाडिय़ों को पुरुस्कार ओर प्रशस्ति पत्र दिए गए । सभी आगे हुए खिलाडिय़ों ओर मेहमानों ने नेहरू युवा मंडल के कार्य की सराहना की ओर भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताएं करवाते रहने के लिए कहा। नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल सहारण ओर सचिव कमलेश पारीक कोषाध्यक्ष  प्रभु कड़वासरा ने सभी का आभार जताया । मंडल अध्यक्ष शंकर लाल सारण ,सचिव कमलेश पारीक व कोषाध्यक्ष प्रभु कड़वासरा हरिराम खुडियाल नोरंग लाल सारण ,सुभाष कड़वासरा प्रेम गढ़वाल , राकेश गढ़वाल,  मैच रेफरी सांवरमल जी , एवम विनोद जी डॉक्टर मौजूद थे । 

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top