Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: बिहार: सीटों की सूची जारी होने से पहले 3 मार्च को पटना में विरोधियों पर गरजेंगे मोदी-नीतीश
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। आम चुनाव करीब है और राजनीतिक दलों में सियासी जंग शुरु हो चुका है। आपसी गठबंधन में तकरार की बात हो या फिर विरोधियों पर हमलावर हो...

नई दिल्ली। आम चुनाव करीब है और राजनीतिक दलों में सियासी जंग शुरु हो चुका है। आपसी गठबंधन में तकरार की बात हो या फिर विरोधियों पर हमलावर होने की बात, सबकुछ देखने को मिल रहा है। अब इसी कड़ी में आगामी तीन मार्च को बिहार के पटना में पीएम मोदी और नीतीश साथ-साथ विरोधियों पर गरजेंगे। पीएम मोदी और सीएम नीतीश यह रैली सीटों की सूची जारी होने से ठीक पहले करेंगे। इसमें एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस रैली को पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान संबोधित करेंगे।

 

सूरत में युवाओं के बीच पीएम मोदी बोले- सबका साथ-सबका विकास हमारी सरकार का मूलमंत्र

पहले ही हो चुका है सीटों को बंटवारा हो

आपको बता दें कि बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा पहले ही हो चुका है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। सीट बंटवारे के मुताबिक भााजपा और जदयू 17-17 सीटों पर जबकि एलजेपी 6 सीटों पर चुनाव लडे़गी। बता दें कि बिहार में महागठबंधन बनने से पहले ही एनडीए ने सीट बंटवारे के मामले को सुलझा लिया। हालांकि सीट बंटवारे से नाराज होकर ही रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए। जदयू के एक नेता ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर हमलोग महागठबंधन से एक कदम हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत समीकरण बिहार में दोनों पक्षों में हमेशा से रहा है। इसलि सीट बंटवारे के दौरान भी एनडीए ने इस बात का ध्यान रखा है। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि जदयू में तीन सदस्यों की एक समिति है जो अंतिम सीट बंटवारे को लेकर भाजपा से बातचीत करेगी। भाजपा 6 सीटों को लेकर एलजेपी के संपर्क में पहले से थी।

PM मोदी के वीडियो को री-ट्वीट कर अक्षय ने खुद के बारे में खोला ये बड़ा राज


3 फरवरी को गांधी मैदान में राहुल करेंगे रैली

आपको बता दें कि आगामी तीन फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के पटना में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले इस रैली को लेकर पूरे प्रदेश में पोस्टर लगाए गए हैं। इस बैनर में राहुल गांधी को राम अवतार में दिखाया गया है। तस्वीर के ठीक नीचे बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है- वे राम नाम जपते रहे! तुम बनकर राम जियो रो! इसके अलावे बैनर में क्षेत्रीय कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह, डॉ. कमदेव नारायण शुक्ल, आलोक हर्ष की भी तस्वीरें लगी है। बैनर के उपर में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, शक्ति सिंह गोहिल आदि नेताओं की भी तस्वीरें लगी है। साथ ही लिखा है कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, राहुल-सोनिया जिन्दाबाद। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान राहुल को शिव भक्त बताया गया था।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G0hmu4

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top