नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीबीआई और पुलिस के बीच झगड़े ने सियासी रंग ले लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गई हैं। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का समर्थन किया है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कल ममता के धरने में अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं।
Spoke to Mamta didi and expressed solidarity. Modi-Shah duo’s action is completely bizarre and anti-democracy
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 3, 2019
भाजपा सरकार की उत्पीड़नकारी नीतियों और CBI के खुलेआम राजनीतिक दुरुपयोग के कारण जिस तरह देश, संविधान और जनता की आज़ादी ख़तरे में है, उसके ख़िलाफ़ ममता बनर्जी जी के धरने का हम पूर्ण समर्थन करते हैं.
— akhilesh yadav (@yadavakhilesh) February 3, 2019
आज देश भर का विपक्ष और जनता अगले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट है.
केजरीवाल ने ट्वीट कर जताया ममता को समर्थन
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए ममता बनर्जी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ममता दीदी से फोन पर बात हुई है। हमने अपने समर्थन दिया है और कहा है कि मोदी-शाह की जोड़ी ने संविधान को ताक पर रखकर ऐसे काम किए हैं। इससे लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार की उत्पीड़नकारी नीतियों और CBI के खुलेआम राजनीतिक दुरुपयोग के कारण जिस तरह देश, संविधान और जनता की आज़ादी ख़तरे में है, उसके ख़िलाफ़ ममता बनर्जी जी के धरने का हम पूर्ण समर्थन करते हैं। आज देश भर का विपक्ष और जनता अगले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट है। आपको बता दें कि इस मामले पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी अपना समर्थन जताया है। उन्होंने कहा है कि हम इस मुहिम में आपके साथ हैं।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SmuW0F
एक टिप्पणी भेजें