Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: अवैध संबंधों के चलते चाकू घोंपकर युवक की हत्या, पुलिस दर्ज किया मामला
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक युवक के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अवैध संबंध बताये जा रहे हैं। वा...

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक युवक के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अवैध संबंध बताये जा रहे हैं। वारदात का पता चलने पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को राउंडअप कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ मृतक के भाई मनोज की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

सीआइ वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि जेल रोड स्थित गुजरों का मोहल्ला निवासी लालचंद (24) पुत्र मदनलाल तंवर की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। हत्या गंगाशहर रोड माली समाज भवन के सामने गली में रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र धनराज जीनगर ने की है। ओमप्रकाश यहां किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता है।

शनिवार रात को लालचंद आरोपी ओमप्रकाश के घर गया था, इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तैश में आकर ओमप्रकाश ने लालचंद के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

लालचंद को लहूलुहान हालत में देखकर ओमप्रकाश घबरा गया और वहां से भाग छूटा। वहीं लालचंद को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया।

हत्या की वजह यह
सूत्रों के अनुसार हत्या की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। मृतक लालचंद आरोपी ओमप्रकाश की दुकान पर काम करता था। हाल ही में लालचंद को दुकान से निकाल दिया गया। मृतक का आरोपी के घर आना-जाना था। मृतक का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। इसी को लेकर शनिवार रात को दोनों के बीच बोलचाल हो गई। तभी तैश में आकर ओमप्रकाश ने लालंचद के पेट में चाकू घोंप दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GkZ2eu

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top