नई दिल्ली। बिहार के नवादा से सांसद और मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवाद बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को 'मेंटल केस' बताया है। दरअसल, मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि 'राहुल गांधी एक मेंटल केस है। ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि उन्होंने सच्चाई छिपाकर जानबूझकर देश को गुमराह किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि आप खुद भी रफाल डील के सच और राहुल के झूठ को समझें और लोगों को भी मेंटल राहुल के बारे में बताएं।'
गोवा कांग्रेस ने किया दावा, मनोहर पर्रिकर के बेडरूम में मौजूद रफाल डील की फाइल
आपको बता दें कि मोदी सरकार में मंत्री अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने ट्वीट के साथ ही एक डॉक्युमेंट भी अपलोड किया है। इससे पहले गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दरअसल, वेस्ट बंगाल के सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने ममता बनर्जी को 'आज की झां0सी की रानी' बताया था। इसके साथ ही भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा था कि ममता बनर्जी किसी दबाव या हमलों से झुकने वाली नहीं हैं। टीएमसी नेताओं ने इस बयान में ममता के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े होने की बात कही थी।
शिलांग पहुंचे कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार, आज सीबीआई के सामने होंगे पेश
वहीं, मंत्री गिरिराज सिंह ने टीएमसी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा था कि उनका यह बयान 'झांसी की रानी के ऊपर यह गाली है। गिरिराज ने कहा कि ममता केवल पूतना हो सकती हैं, झांसी की रानी नहीं। क्योंकि ममता ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। वह झांसी की रानी नहीं, बल्कि किम जोंग बन सकती हैं और उनके खिलाफ बोलने वालों की हत्याएं करा सकती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WRCYhp
एक टिप्पणी भेजें