नई दिल्ली। एक अंग्रेजी अखबार के रिपोर्ट के बाद रफाल डील को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच से ही मसले से परदा उठा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गोवा के हेल्थ मिनिस्टर के मुताबिक सीएम मनोहर पर्किर के बेडरूम में रफाल डील से संबिध कुछ फाइले पड़ी हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले कुछ दिनों ये फाइलें कम होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जेपीसी जांच होने पर सारे तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही ऑडियो टेप संबंधी तथ्यों की पुष्टि हो जाएगी।
शिलांग पहुंचे कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार, आज सीबीआई के सामने होंगे पेश
आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस की ओर से एक ऑडियो टेप जारी किया गया था। ऑडियो टेप में दावा किया है कि 20 दिसंबर 2018 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मनोहर पर्रिकर ने यह स्वीकार किया कि रफाल डील की फाइलें उनके पास हैं। उन्होंने कहा था कि ये वहीं फाइलें हैं, जिनकों लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा हुआ था। वहीं, पर्रिकर ने इस ऑडियो टेप की सच्चाई को सिरे खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस तरह की कोई बात नहीं हुई।
आपको बता दें कि शुक्रवार को एक अंग्रेजी समााचार पत्र में छपी रफाल डील संबंधी एक रिपोर्ट के बाद कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस बुलाकर पीएम मोदी और उनकी टीम पर निशाना साधा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि समाचार पत्र की रिपोर्ट से बात सच साबित हुई है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी खुद इस घोटाले में शामिल हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I2IU3U
एक टिप्पणी भेजें