Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: एटीएम खराब होने से परेशानी, नहीं मिलता पैसा
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
एटीएम खराब होने से परेशानी, नहीं मिलता पैसा बीकानेर . एसबीआइ के एटीएम पर इन दिनों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जस्सूसर...

एटीएम खराब होने से परेशानी, नहीं मिलता पैसा

बीकानेर. एसबीआइ के एटीएम पर इन दिनों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जस्सूसर गेट शाखा के नीचे लगे एटीएम में पिछले कई दिनों से समस्या आ रही है। वहां पर दो एटीएम लगे हैं, इसमें एक मशीन तीन दिनों से खराब पड़ी है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि यह मशीन आए दिन बंद ही रहती है।इसके समीप दूसरा एटीएम भी रविवार को दिनभर खराब था, इसमें शनिवार को भी लेन-देन नहीं हो रहा था। शुक्रवार रात, शनिवार दोपहर व रात को इसमें पैसा नहीं होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इसी तरह डीआरएम ऑफिस के समीप लगे एटीएम में भी शुक्रवार सुबह पैसा नहीं निकल रहा था। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।

 

जानकारी ले रहे हैं

जस्सूसर गेट बैंक के नीचे वाले एटीएम की अपडेट जानकारी ले रहे हैं। यदि तकनीकी खराबी है, तो उसको दिखाया जाएगा।

हरीश राजपाल,एजीएम, एसबीआइ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MS6YW4

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top