Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: कांग्रेस दफ्तर में लगी प्रियंका गांधी वाड्रा की नेमप्लेट, आज राहुल गांधी से करेंगी चर्चा
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। कांग्रेस को जिसका लंबे समय से इंतजार था वो समय अब आ गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा अमरीका से लौट आई हैं। बताया जा रहा है कि आज ...

नई दिल्ली। कांग्रेस को जिसका लंबे समय से इंतजार था वो समय अब आ गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा अमरीका से लौट आई हैं। बताया जा रहा है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे चर्चा करेंगे। जल्द ही वे पार्टी कार्यालय में अपने कक्ष में भी बैठी नजर आएंगी। पार्टी के दिल्ली स्थित कार्यालय में एक कमरे के बाहर प्रियंका गांधी वाड्रा का नेमप्लेट लगा दिया गया है। महासचिव पद का कार्यभार संभालने के बाद प्रियंका गांधी इस कार्यालय से पार्टी का कामकाज देखेंगी।


आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 23 जनवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने की भी घोषणा की थी।ऐसे में माना जा रहा है कि आज दोनों के बीच होने वाली चर्चा में उत्तर प्रदेश का मुद्दा अहम रहेगा। हालांकि राहुल गांधी साफ कर चुके हैं कि प्रियंका गांधी सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि देशभर में काम करती नजर आएंगी।

 

इस घोषणा के साथ ही प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में शुरुआत हो गई। लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने यूपी की राजनीतिक लड़ाई को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। यूपी के दो क्षेत्रीय दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने साथ चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया है।

सात फरवरी को कांग्रेस की अहम बैठक
प्रियंका सात फरवरी को कांग्रेस की एक बैठक में शामिल होने वाली हैं। इस बैठक में पहली बार वो राजनीतिक फैसले लेने में अहम भूमिक निभाती नजर आएंगी। लेकिन इससे पहले दिल्ली स्थित दफ्तर में उनकी नेमप्लेट को लेकर कार्यकर्ता और नेताओं में खासा उत्साह है।
मंगलवार को प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक करेंगी, इसके अलावा वह अपने स्टाफ से आने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा करेंगी। मंगलवार शाम को 5.30 बजे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्तर प्रदेश के नेताओं से मुलाकात करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GosbFN

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top