नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव का आगाजा हो चुका है। लेकिन, उससे पहले देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं, कांग्रेस में भी अचानक सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया लौट चुकी हैं। उनका ऑफिस भी तय हो गया है। लेकिन, अचानक राहुल गांधी ने प्रियंका को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
राहुल गांधी का प्रियंका को लेकर बड़ा खुलासा
राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव हैं और पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन, वह केवल यूपी तक ही नहीं सीमित हैं बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है। वहीं, राहुल ने एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में कहा कि इन सबके अलावा प्रियंका गांधी को एक जिम्मेदारी दी गई है। राहुल ने कहा कि मैंने प्रियंका को एक काम सौंपा है, अगर वह इसमें सफल हो गईं तो दूसरी जिम्मेदारी भी दी जाएगी। हालांकि, राहुल ने प्रियंका को क्या जिम्मेदारी दी है, इसका खुलासा नहीं किया है।
मोदी पर साधा निशाना
वहीं, पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 15 साल के अपने राजनीति करियर में उन्होंने ऐसी विपक्षी एकता नहीं देखी। उन्होंने कहा कि आज यदि मैं गडकरी, स्वराज, राजनाथ सिंह या बीजेपी के पूरे लीडरशिप से बात करता हूं और यदि वे पीएम मोदी के नेतृत्व के खिलाफ नजर आते हैं तो मुझे इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। असल में विपक्ष एकजुट है और बीजेपी बंटी हुई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UH9aCh
एक टिप्पणी भेजें