पटना। आम चुनाव का समय करीब है और सियासी जंग शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस जन आकांक्षा रैली को कर रही है। इस रैली में सरकार के खिलाफ तमाम विपक्षी दल एक मंच पर फिर से साथ नजर आ रहे हैं और मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जहां किसानों के हित में काम किया है वहीं भाजपा सरकार ने केवल धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद हमने पहला काम किसानों के कर्ज को माफ करने का काम किया है। आज 3 फरवरी है और 3 फरवरी तक 30 लाख किसानों के कर्ज माफ किए जा चुके हैं। 3 मार्च के बाद बाकी के बचे 15लाख किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।
MP CM at #JanAakanshaRally: The first thing I did, after assuming the charge as the CM, was waiving off the farm loan. Today is 3 Feb, till 3 March we will waive off the farm loan of 30 Lakh farmers. After 3 March, we will waive off farm loan of rest of the 15 Lakh farmers. pic.twitter.com/j0RdFvZO3N
— ANI (@ANI) February 3, 2019
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel at #JanAakanshaRally, Patna: Clouds of problems have darkened today. Constitution&constitutional institutions are under threat. Farmers are in trouble.Unemployment is at the peak.There is organised loot. I'm confident that Bihar will rise once again pic.twitter.com/2ZZGGohSPo
— ANI (@ANI) February 3, 2019
संविधान और संवैधानिक संस्थाएं खतरे में है: बघेल
आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जन आकांक्षा रैली को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम बघेल ने कहा कि मोदी राज में आज संविधान और संवैधानिक संस्थाएं खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज देश में समस्याओं के बादल गहरा गए हैं। किसान परेशान हैं। युवा बेरोजगार हैं। देश में बेरोजगारी इस समय अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर है। बघेल ने सरकार पर आरोप लगाया कि आज देश में संगठित लूट हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा और पूर्ण विश्वास है कि अगले चुनाव में यहां की जनता मौजूदा सरकार को हटाएगी जिसके बाद नई सरकार के साथ बिहार एक बार फिर विकास के रास्ते पर चल पड़ेगा। बता दें कि इस रैली में बिहार में महागठबंधन के तमाम नेता शामिल हो रहे हैं। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिरकत कर रहे हैं। 30 वर्षों के बाद पटना के गांधी मैदान में राहुल गांधी किसी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G823jg
एक टिप्पणी भेजें