Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: जन आक्रोश रैली: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, मोदी ने साढ़े चार सालों में कुछ नहीं किया
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
पटना : अपने खोए जनाधार को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को धार देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सभाएं और र...

पटना : अपने खोए जनाधार को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को धार देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सभाएं और रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज बिहार की राजधानी पटना में राहुल गांधी ने जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस दौरान मोदी सरकार की ओर से जारी बजट पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसानों को रोज 17 रुपए देकर मोदी सरकार ताली बजा रही है। इससे बड़ा मजाक और कुछ नहीं हो सकता। राहुल ने कहा कि यह किसानों का अपमान है।

किसानों , युवाओं को मिलेगा फायदा

राहुल ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं हमारी सरकार लाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बेरोजगारों को न्यूनतम आर्थिक मदद करने की भी योजना बना रही है।

 

रफाल मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला

जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने साढ़े चार सालों में कुछ नहीं किया। रफाल डील का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी खुद को चौकीदार कहते हैं लेकिन उन्होंने ही 30 हजार करोड़ अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया। रफाल डील में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया गया। राहुल ने नोटबंदी को लेकर भी मोदी सरकार को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है।

 

नीतीश पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सत्तारुढ़ पार्टी जनता दल यू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार आज बेरोजगारी का केंद्र बन गया है, नीतीश भी मोदी की तरह वादे करने में पास हो गए हैं। हालांकि उनका समय अब समाप्त होने जा रहा है, क्योंकि बिहार के लोग नीतीश को हटाने जा रहे हैं और हम देश में गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MNykwf

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top