नई दिल्ली। हरियाणा सरकार में मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने सीबीआई बनाम ममता सरकार मामले में विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस मामले में दखल देते हुए कहा है कि जब हम छोटे थे तब राम लीला देखने जाया करते थे। राम लीला में एक सीन आया करता था। ऋषि मुनि जब भी यज्ञ किया करते थे तो तारका आके उसमें व्यावधान डाल दिया करती थी। ठीक उसी प्रकार का रोल ममता बनर्जी कर रही हैं। वो पश्चिम बंगाल में भाजपा के हर कार्यक्रम को होने से रोकने पर उतारू हैं। भाजपा नेताओं को वहां प्रवेश पर एक तरह से उन्होंने प्रतिबंध लगा रखा है।
हर काम में डालती हैं रुकावट
भाजपा नेता व मंत्री विज यहीं नहीं रुके। आगे उन्होंने कहा कि चाहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी की रैली हो, चाहे अमित शाह जी की रथ यात्रा निकालना चाहते हों। उसमें ममता बनर्जी रुकावट डालती हैं। वह कभी किसी का हेलीकॉप्टर रोकती हैं तो किसी के रानजीति रैली पर रोक लगाती हैं। ममता बनर्जी पूरी तरह से वही काम कर रही हैं जो तारका किया करती थी। वह भाजपा पर इमरजेसी और पीएम मोदी पर तानाशाही का आरोप लगाती हैं। जबकि सच ये है कि पश्चिम बंगाल में इमरजेंसी लगी हुई है। वहां पर भाजपा नेताओं के प्रवेश और रैली पर एक तरह से रोक लगी हुई है।
Anil Vij , Haryana Minister: Chahe Yogi Adityanath ji ki rally ho, chahe Amit Shah ji yatra nikaalna chahte ho usmein rukawat daalti hai. Kabhi kisi ka helicopter rokti hai, isliye poori tarah se Mamata Banerjee wahi kar rahi hai jo Taadka kiya karti thi. (03.02.2019) https://t.co/7rRnrkyA52
— ANI (@ANI) February 4, 2019
Anil Vij, Haryana Minister: Chhotey hote they, jab Ram leela dekhne jaya karte they to usmein ek scene aaya karta tha ki Rishi-muni jab yagya kiya karte they to Taadka aake usmein vyavdhaan daal diya karti thi, theek usi prakar ka role Mamata Banerjee kar rahi hai. (03.02.2019) pic.twitter.com/Zvbj5VC9Ee
— ANI (@ANI) February 4, 2019
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2D4wP8A
एक टिप्पणी भेजें