Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: पूर्व सीएम मांझी का ममता को लेकर बड़ा बयान, कहा- धरने पर नहीं बैठना चाहिए सीएम को
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान लगातार जारी है। देश की नजर ममता बनर्जी पर टिकी है, क्योंकि रविवार से वह धरना पर बैठी हैं। पूरा ...

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान लगातार जारी है। देश की नजर ममता बनर्जी पर टिकी है, क्योंकि रविवार से वह धरना पर बैठी हैं। पूरा विपक्ष ममता बनर्जी के समर्थन में है। वहीं, भाजपा लगातार ममता की ओलचान कर रही है। इसी बीच महागठबंधन के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतना राम मांझी ने ममता के धरने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मांझी का ममता पर निशाना

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर सीबीआई पदाधिकारियों के साथ बंगाल की घटना में किसी प्रकार की अगर कमियां थी, तो ममता को न्यायालय का सहारा लेना चाहिए था। मेरी समझ से धरना देना वहां की सरकार की मुखिया बहन ममता बनर्जी का निर्णय जल्दी बाजी में लिया गया निर्णय था, जिसे मैं व्यक्तिगत तौर पर उचित नहीं मानता हूं | उनका कहना था कि ममता को कानून और न्याय व्यवस्था की मदद लेनी चाहिए थी न कि धरने पर बैठना चाहिए था।

 

man

सीबीआई को लेकर कही यह बात

वहीं, मांझी ने कहा कि सीबीआई का दुरुपयोग तो जगजाहिर है। सीबीआई में एक बड़ी कमी यह है कि केंद्र में जिस दल की सरकार होती है उस दल के नेताओं पर उनका शिकंजा नहीं के बराबर होता है। केंद्र में जिस दल की सरकार है यदि दूसरे राज्य में नहीं तो उस राज्य में सीबीआई की खास नजर पर होती है। गौरतलब है कि भाजपा के अलावा मांझी ऐसे नेता हैं, जिन्हों इस धरना का विरोध किया।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RDkBsF

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top