Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: रफाल डील पर राहुल का बड़ा खुलासा, मनोहर पर्रिकर की जानकारी में हुई पूरी सौदेबाजी
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल रफाल डील को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन...

नई दिल्ली। गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल रफाल डील को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर रफाल डील में सौदेबाजी का आरोप लगाया। खास बात यह है कि उन्होंने इस दौरान गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर को भी घसीटा। राहुल गांधी ने कहा कि रफाल डील को लेकर तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को भी पूरी जानकारी थी।


राहुल के मुताबिक रफाल डील को लेकर पीएमओ की पहल पर रक्षा मंत्रालय ने कड़ा विरोध किया था, इस विरोध को लेकर भी रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर को इस बात की जानकारी भी थी। एक अंग्रेजी अखबार का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 7.87 बिलयन पाउंड के राफेल सौदे में रक्षा मंत्रालय का पीएमओ की ओर से फ्रांस के साथ 'समानांतर बातचीत' पर सख्त आपत्ति थी। पीएमओ के समानांतर बातचीत की वजह से यह सौदा काफी महंगा हो गया।


अखबार में किए गए दावे के मुताबिक 24 नवंबर, 2015 को लिखे रक्षा मंत्रालय की एक चिट्ठी का हवाला दिया है। जिसमें तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को पीएमओ के हस्तक्षेप के बारे में जानकारी दी गई थी। रक्षा मंत्रालय की ओर से मनोहर पर्रिकर को लिखी चिट्ठी में कहा गया, हम पीएमओ को सुझाव दे सकते हैं कि जो भी अधिकारी भारतीय वर्ता समूह का हिस्सा नहीं है वह सौदे के संबंध में फ्रांस के अधिकारियों से बातचीत न करे।


यदि किसी कारण से पीएमओ को इस सौदे में रक्षा मंत्रालय की ओर से की जा रही बातचीत में विश्वसनीयता का अभाव दिखता है तब वह नई रूप-रेखा के साथ बातचीत को अपने स्तर पर आगे बढ़ाए। राहुल गांधी के इस आरोप ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है।
आपको बता दें कि गोवा सीएम इस वक्त दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं। वे यहां पैन्क्रियाज के कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। पिछले लंबे समय से पर्रिकर अपनी सेहत से जूझ रहे हैं इस बीच राहुल गांधी के आरोप ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Dh3GqQ

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top