बीकानेर. सुबह से लेकर शाम तक नौकरी के लिए पूछताछ करते युवा, हर स्टॉल पर नौकरी की आस में आवेदन करते युवा, संस्थानों ने युवाओं को कंपनी के कामकाज बताया। यह सारा नजारा उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, बीकानेर की ओर से शुक्रवार को राजकीय आई टी आई कॉलेज, बीकानेर में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का। जिसमें ३० अधिक संस्थानों ने युवाओं को पहले ट्रेनिंग करने व उसके बाद नौकरी करवाने का वादा किया। इस दौरान कई युवाओं ने संस्थानों से पूछा कि ट्रेनिंग करवाने के बाद नौकरी तो पक्की है ना। जवाब में संस्थानों के कर्मचारियों ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद नौकरी पक्की है। इसके लिए युवाओं ने नौकरी की आस में इन कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन किए। इसके लिए दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन व आईटीआई बेरोजगार विद्यार्थियों ने भी इलेक्ट्रिशियन, मार्केटिंग, सेल्स आदि की नौकरी के लिए आवेदन किया।
रोजगार मेले में लगभग 6000 बेरोजगार आशार्थियों एवं 42 संस्थानों जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों, सरकारी विभाग व प्रशिक्षण संस्थान ने भाग लिया गया। शिविर का उद्घाटन नगर निगम के महापौर नारायण चौपड़ा ने किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, आई टी आई कॉलेज के प्राचार्य रामनिवास किलानियां एवं नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त जगमोहन हर्ष उपस्थित रहे। रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने शिविर के आयोजन एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि इस तरह से इस शिविर में नियोजन, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के लिए कुल 1875 प्रार्थी लाभान्वित हुए।
८२६ बेरोजगारों का प्रारंभिक चयन
शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजकों की ओर से 826 बेरोजगारों का रोजगार के लिए प्रारम्भिक चयन किया गया। जिसमें जोमेटो ने 30, सुजूकी मोटर्स ने 22, मेनफ ोर्स प्रा.लिमिटेड ने 23, लॉयल पब्लिक स्कूल ने 36, कोरटेकक्नीज प्रा. लि. ने 45, बीकानेर मोटर्स ने 30, मेजिक ग्रो बायोटेक ने 25, केयर-24 ने 16, यूरेका फ ॉब्र्स ने 42, रिलाईबल फ स्र्ट ने 178, सेरेमेक्स ग्रेनिटो प्रा.लि. ने 174, नवभारत फ र्टीलाईजर ने 89, सरस्वती विद्या मंदिर ने 14, मरूधरा क्रॉप साईंस ने 72, मारूति सुजूकी ने 23 एवं ग्लोबल सेरेमिक्स मोरबी-गुजरात ने 07 आशार्थियों का रोजगार के लिए प्रारम्भिक चयन किया गया। जिला उद्योग केन्द्र, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, खादी बोर्ड, अल्पसंख्यक कल्याण, आदित्य बिरला सनलाईफ इंश्योरेन्स, अनु.जाति जन जाति निगम, भारतीय जीवन बीमा निगम आदि विभागों ने 225 युवाओं का स्वरोजगार के लिए पंजीयन किया गया। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, राजकीय आईटीआई, यूईबी-बीकानेर, जनशिक्षण संस्थान, ज्ञानोदय आईटीआई आदि संस्थानों ने व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कौशल प्रशिक्षण के लिए 824 बेरोजगारों का पंजीयन किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MVmY9A
एक टिप्पणी भेजें