Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: नगर निगम: बजट तैयार, तारीख तय नहीं
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर . नगर निगम का वित्तीय वर्ष २०१९-२० का प्रस्तावित बजट तैयार हो गया है। सदन में बजट को रखने और उस पर पार्षदों की चर्चा की तारीख को नि...

बीकानेर. नगर निगम का वित्तीय वर्ष २०१९-२० का प्रस्तावित बजट तैयार हो गया है। सदन में बजट को रखने और उस पर पार्षदों की चर्चा की तारीख को निगम तय नहीं कर पा रहा है। बजट की तैयारी के साथ जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में बजट बैठक बुलाने की शुरू हुई चर्चा, फरवरी के पहले सप्ताह तक तारीख तय नहीं हो पा रही है। बजट बैठक को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति से निगम पार्षद और लेखाशाखा के अधिकारी-कर्मचारी भी कुछ कहने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे है। निगम की लेखाशाखा के अधिकारियों के अनुसार निगम का वर्ष २०१९-२० का प्रस्तावित बैठक तैयार है। बताया जा रहा है निगम महापौर ८ फरवरी को बजट बैठक बुलाने पर अपनी सहमति जता चुके हैं।

 

दस फीसदी की बढ़ोतरी
निगम का वित्तीय वर्ष २०१९-२० का प्रस्तावित बजट करीब २३४ करोड़ रुपए का सदन में रखे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेखाशाखा अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष २०१८-१९ का प्रस्तावित बजट करीब २१२ करोड़ रुपए से अधिक का था। गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार लगभग दस फीसदी बजट की राशि अधिक होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार प्रारम्भिक रूप से बजट तैयार है।

 

तीन प्रस्तावों पर चर्चा
जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष २०१९-२० के प्रस्तावित बजट की बैठक के दौरान सदन में चर्चा के लिए तीन प्रस्ताव प्रारम्भिक रुप से निर्धारित किए गए हैं। इनमें वित्तीय वर्ष २०१७-१८ के बजट का पुनर्नियोजन, वित्तीय वर्ष २०१९-२० के प्रस्तावित बजट पर चर्चा तथा दशहरा कमेटियों को अनुदान दिए जाने पर चर्चा शामिल है।

 

जल्द होगी बैठक
निगम का वित्तीय वर्ष २०१९-२० का प्रस्तावित बजट तैयार है। प्रस्तावित बजट को सदन में रखने और उस पर चर्चा के लिए जल्द बजट बैठक की तारीख निर्धारित की जाएगी।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त नगर निगम बीकानेर।

 

बैठक पर सहमति
बजट बैठक को लेकर ८ फरवरी की सहमति दी जा चुकी है। आयुक्त की ओर से ११ फरवरी को बजट बैठक करने की सहमति मांगी गई, उस पर भी सहमति दे दी है।
नारायण चोपड़ा, महापौर, नगर निगम बीकानेर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UGyrN3

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top