Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, जताई नाराजगी
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर . नगर निगम की ओर से आरयूआइडीपी के माध्यम से गंगाशहर जोन क्षेत्र मे करवाए जा रहे सीवरेज कार्य धीमी गति से चल रहे है। शुक्रवार को आयु...

बीकानेर. नगर निगम की ओर से आरयूआइडीपी के माध्यम से गंगाशहर जोन क्षेत्र मे करवाए जा रहे सीवरेज कार्य धीमी गति से चल रहे है। शुक्रवार को आयुक्त नगर निगम प्रदीप के गवांडे ने सीवरेज कार्यों के निरीक्षण के दौरान धीमी गति पर नाराजगी जताई और आरयूआइडीपी अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सुजानदेसर में २० एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, काली माता मंदिर के पास सीवरेज पम्पिंग स्टेशन, गंगाशहर टंकी के पास पाइप लाइन डालने तथा बोथरा चौक में सीवर लाइन डालने आदि सीवरेज कार्यों का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्यों को गति देने के साथ आमजन की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से करने के लिए अधिकारियों तथा निर्माण कम्पनी के प्रबन्धक को निर्देश दिए। इस दौरान आरयूआइडीपी के अधिशाषी अभियंता डी.के. मित्तल, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता संजय माथुर, कन्सलटेन्सी फर्म के राजकुमार दुग्गड़, निर्माण कम्पनी के प्रबंधक रौनक सुथारिया तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

तीन करोड़ की शास्ति
आरयूआइडीपी के अधिशाषी अभियंता डी के मित्तल ने आयुक्त को कार्यों की प्रगति समीक्षा से अवगत करवाया। मित्तल ने बताया कि जोन में ३०० किमी सीवर लाइन डालने का कार्य होना है अब तक लगभग ६० किमी लाइन डालने का कार्य हुआ है। वहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य लगभग ०६ प्रतिशत तथा सीवरेज पम्पिंग स्टेशन का कार्य २० प्रतिशत ही हो पाया है। कार्य की प्रगति काफी धीमी है। इस कारण निर्माण कर रही एजेन्सी पर अब तक ३ करोड़ रुपए की शास्ति आरोपित की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GgkuBw

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top