Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: जनघोषणा पत्र के क्रियान्वयन कार्य को प्राथमिकता से करें - मीना
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर. अधिकारी राज्य सरकार के जनघोषणा पत्र के क्रियान्वयन को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य निष्पादित करें। ये बात शुक्रवार को संभागीय आयु...

बीकानेर. अधिकारी राज्य सरकार के जनघोषणा पत्र के क्रियान्वयन को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य निष्पादित करें। ये बात शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना ने संभाग के सभी जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक को संबोधित करते हुए कही। संभाग के सभी जिलों मे काूनन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कानून एवं व्यवस्था चाक चौबंद रहे, साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बना रहे इसके पूरे बंदोबस्त हो।मीना ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए पूरे प्रयास हो। अधिकारी कार्ययोजना प्रस्तुत कर उनकी क्रियान्विति के लिए जवाबदेही तय करें।

 


संभागीय आयुक्त ने कहा कि रात 8 बजे बाद शराब की किसी भी दुकान पर शराब नहीं बिके, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए आबकारी विभाग और पुलिस समन्वय से कार्यवाही करते हुए ऐसी दुकानों का लाइसेंस निलम्बन की कार्यवाही भी करें। उन्होंने बीकनेर जिला कलक्टर की सराहना करते हुए कहा कि अन्य जिलों के कलक्टर भी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण करें। संभागीय आयुक्त ने श्रीगंगानगर जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि युवा पीढ़ी के नशे में संलिप्त होने की भयावहता को देखते हुए व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्ययोजना क्रियान्वित करें।

 

नहरबंदी के दौरान न हो पानी की किल्लत
संभागीय आयुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में नहरबंदी के दौरान आमजन को पानी किल्लत नहीं हो इसके लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। नहरबंदी से पहले ही पानी का पर्याप्त स्टॉक कर लिया जाए। ताकि किसी भी विपरीत स्थिति का सामना किया जा सके। बैठक में बताया गया कि नहरों मे 21 मार्च के बाद 35 दिन की नहरबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि पानी की चोरी रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए।

 

बजरी खनन में माफिया न पनपे
संभागीय आयुक्त ने कहा कि निर्धारित मानकों के तहत वैध पट्टों से बजरी खनन को मंजूरी दी जाए। जिससे आमजन को मकान निर्माण में बजरी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। अवैध जिप्पस खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। संभाग में खनन और शराब माफिया न पनपे यह सुनिश्चित किया जाए।

 

फ्रेंडली बने पुलिस
संभागीय आयुक्त ने कहा कि पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि पुलिस अपनी कार्यशैली से आमजन में विश्वास पैदा करें और अपराधियों में भय पैदा हो। लोगों में पुलिस के प्रति दोस्ताना भाव हो और आवश्यकता पडऩे पर वे पुलिस से मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गरिमा जैसे ऑपरेशन चलाएं। पुलिस अधीक्षक बीकानेर प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से पेट्रोलिंग शुरू करेगी।

 

वीवीपैट और इवीएम का दिया गया प्रशिक्षण
बैठक में लोकसभा चुनाव के मद््देनजर जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को वीवीपैट तथा इवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक पोल के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक बीएल मीना, जिला कलक्टर बीकानेर कुमार पाल गौतम, कलक्टर चूरू संदेश नायक, कलक्टर श्रीगंगानगर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक बीकानेर प्रदीप मोहन शर्मा, कार्यवाहक संभागीय आयुक्त इंदीवर दुबे सहित संभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G54GSD

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top