Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: पूर्व मनमोहन सिंह के भाई ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, अमृतसर से मांगा टिकट
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। टिकट के लिए नेताओं में होड़ मची है। इस कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के...

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। टिकट के लिए नेताओं में होड़ मची है। इस कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाई सुरजीत कोहली ने अचानक कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। राजनीति में किस्मत आजमाने के लिए कोहली ने अमृतसर से कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा है।

मनमोहन सिंह के भाई ने कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन

जानकारी के मुताबिक, सुरजीत कोहली ने चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर में इस बाबत आवेदन किया है। अब लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने की दौड़ में खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी समेत सात विधायक शामिल हो गए हैं। जिसमें से चार ऐसे विधायक हैं जो कि पहली बार चुनाव जीते थे। सुनील जाखड़ समेत चारों सांसदों ने टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार को है। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने अभी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब देखना यह है कि पार्टी हाईकमान इस सीट से किसे टिकट देती है।

अमृतसर से टिकट की मांग

लेकिन, अमृतसर सीट कांग्रेस पार्टी के लिए दिलचस्प बनते जा रहा है। इस सीट से कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है और टिकट मांगा है। लेकिन, मनमोहन सिंह के भाई द्वारा अचानक टिकट मांगने से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस सीट को लेकर अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इधर, ड्रग्स के मामले में पंजाब सरकार को घेर कर निलंबन झेल चुके जीरा के विधायक कुलबीर जीरा ने खडूर साहिब से दावा पेश किया है। जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू ने जालंधर सीट पर दावा ठोक दिया है। इस बीच परनीत कौर को पटियाला और सुनील जाखड़ को गुरदासपुर से चुनौती मिल रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DYyCh0

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top