Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: बिहार: कुशवाहा ने नागमणि को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटाया, पार्टी से भी हो सकती है छुट्टी
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
पटना। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बने महागठबंधन में शामिल हुए राजनीतिक दलों में दरार पड़ना अभी से शुरू हो गई है। जीतन राम मांझी की पार्...

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बने महागठबंधन में शामिल हुए राजनीतिक दलों में दरार पड़ना अभी से शुरू हो गई है। जीतन राम मांझी की पार्टी में उठापटक के बाद उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी में भी दरार आ गई है। दरअसल, शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि को उनके पद से बर्खास्त कर दिया।

पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से बर्खास्त हुए नागमणि

RLSP के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें ये बताया गया है कि नागमणि को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उनके पद से बर्खास्त किया गया है। साथ ही नागमणि से तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा है। साथ ही अब नागमणि की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द होने की तलवार लटक रही है।

 

नीतीश कुमार के साथ देखे गए नागमणि!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह नागमणि और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में साथ देखे गए थे। इसकी जानकारी जब उपेंद्र कुशवाहा को हुई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से नागमणि को पद से हटा दिया और प्रथमिक सदस्यता से हटाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

सीट बंटवारे के समय बीजेपी पर साधा था निशाना

आपको बता दें कि जब सीट बंटवारे को लेकर आरएलएसपी और बीजेपी के बीच तनातनी चल रही थी, उसी समय नागमणि ने बीजेपी पर खूब निशाना साधा था। नागमणि ने कहा था कि आरएलएसपी, बीजेपी की गुलाम नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SBf6zf

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top