नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, गठबंधन और दल-बदल का खेल भी जारी है। इसी कड़ी बिहार ने एक बड़ी चाल चली है। भाजपा ने महागठबंधन में सेंध लगाने के लिए हम को एनडीए में आने का न्यौता दिया है।
भाजपा ने चली बड़ी चाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने गुरुवार को कहा है कि जीतनराम मांझी एनडीए में आ जाएं, यहां उनका स्वागत है। साथ ही उन्हें बड़ा सम्मान मिलेगा। दरअसल, बुधवार को हम के अंदर अचानक हाहाकर मचा गया, जब प्रदेश प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इस्तीफा दे दिया। दानिश ने प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल पर काफी गंभीर आरोप लगए। साथ ही कहा कि वो पार्टी में मनमानी कर रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पटेल ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया। इस मौके का फायदा उठाते हुए भाजपा ने बड़ी चाल चली और मांझी को पार्टी में आने का न्यौता दे दिया।
बिहार में सियासी पारा गर्म
इसके अलावा चर्चा यह भी है कि महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर भी सहमति नहीं बन रही है, जिस कारण कई नेताओं और कुछ पार्टियों के अंदर असंतोष का भावना बना हुआ है। लिहाजा, भाजपा इस मौके का फायदा उठना चाहती है। अब देखना यह है कि भाजपा इस मकसद में कितना कामयाब हो पाती है। या फिर यह एक महज अफवाह बनकर रह जाएगी। लेकिन, जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आते जा रहा है देश की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HVNJM8
एक टिप्पणी भेजें