Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: इतने किलो पोस्त के साथ दो जने गिरफ्तार
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
छत्तरगढ़़. पुलिस ने गुरुवार रात 24 किलोग्राम डोडा-पोस्त के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार को ...

छत्तरगढ़़. पुलिस ने गुरुवार रात 24 किलोग्राम डोडा-पोस्त के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार को रात्रि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक जीवराजसिंह के नेतृत्व में हवलदार सुनील कुमार, सिपाही राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार एवं चालक दुर्गादत्त स्वामी ने सूरतगढ़़-छत्तरगढ सड़क पर सत्तासर की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका। उनकी तलाशी लेने पर दो थैलों में 24 किलोग्राम डोडा-पोस्त का चूरा बरामद किया गया। आरोपितों से पूछताछ करने पर लखविंदर सिंह व मंगतसिंह निवासी मियांनी फाजिल्का पंजाब बताया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 


आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

नोखा. कस्बे के मालानी बास में गुरुवार देर रात पुलिस ने डोडा-पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मालानी बास में देर रात को छापा मारकर पुलिस ने १७ किलो ५०० ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया। साथ ही आरोपी दावां निवासी सांवतराम जाट को गिरफ्तार किया गया। जसरासर थानाधिकारी गुलाम नबी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सांवतराम जाट को शुक्रवार को नोखा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पीसी रिमांड पर सौंपा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TsiERw

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top