बीकानेर . पीबीएम के चिकित्सकों ने सड़क हादसे में घायल एक पोलियोग्रस्त व्यक्ति के कूल्हों का सफल ऑपरेशन किया है। चिकित्सकों का दावा है कि इस तरह का यहां पहला ऑपरेशन है। यह ऑपरेशन अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएल चौपड़ा व उनकी टीम ने किया।
नोखा क्षेत्र के 42 वर्षीय माधोङ्क्षसह चार फरवरी को सड़क दुर्घटना में घायल होकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती हुए थे। उनके दोनों पैरों में पोलियो था। सड़क हादसे के दौरान उसके दोनों कूल्हों में फ्रेक्चर हो गया। मरीज की एक्स-रे व सिटी स्केन जांचों के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय किया गया।
ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. संजय तंवर, डॉ. संजय मल्होत्रा, डॉ. विवेक बरडिया, एनेस्थिसिया डॉ. साधना जैन, डॉ. सीमा गांधी, डॉ. भूमिका, डॉ. ऋचा शामिल थे।
साढ़े तीन घंटे लगे ऑपरेशन में
डॉ. चौपड़ा ने बताया कि माधोसिंह के दोनों कूल्हों का एक साथ ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। ऑपरेशन के बाद मरीज को राहत मिली है।
हाथोंहाथ विशेष टेबल तैयार की
डॉ. चौपड़ा के मुताबिक माधोसिंह के दोनों पैरों में पोलियो होने से उसे रुटीन में ऑपरेशन करने वाली टेबल पर नहीं लिया जा रहा था। ऐसे में हाथोंहाथ टेबल को मॉडिफाई करके मरीज को लिया गया। आधे पैर टेबल से नीचे लटके रहे और आधा शरीर टेबल पर रहा। यह केवल मरीज की सुविधा के लिए किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DsOyH7
एक टिप्पणी भेजें