नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कालेधन के खिलाफ बड़ी लड़ाई शुरू की है। मुझे दिल्ली के सर्द मौसम में भी उनके चेहरे पर पसीना देखने को मिला है। उनकी इसी मेहनत का तकाजा है कि बड़े-बड़े लोग देश छोड़कर भागने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कानून तोड़ा है, उन्हें जरूर पकड़ा जाएगा। वो दुनिया में कहीं भी चले जाएं हम उन्हें वापस भारत लाने का पूरा इंतजाम करेंगे। ये बात उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की याद में दिल्ली भाजपा की ओर से आोजित समर्पण दिवस के अवसर पर कही।
भागने वाले यूपीए में सत्ता के भागीदार
भाजपा अध्यक्ष ने सवालिया लहजे में लोगों से पूछा कि आखिर कुछ लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर क्यों हैं ? इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये लोग इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि हमने उनके जेल जाने का इंतजाम किया था। जबकि जो सत्ता में पहले से बैठे थे, वो उनके भागीदार थे! फिर वो नीरव मोदी हो माल्या हो।
दीनदयाल जी हमारे प्रेरणास्रोत
शाह ने कहा कि लोकतांत्रित मुल्यों का जतन, संवर्धन और संरक्षण अगर किसी एक संस्कृति ने किया है, तो वो भारतीय संस्कृति ने किया है। दीनदयाल जी ने एक ऐसी पार्टी की परिकल्पना की जिस पार्टी का आधार नेता न हों, बल्कि कार्यकर्ता और संगठन हो। दीनदयाल जी ने पार्टी का जो एक बीज बोया था, वो आज एक विशाल वट वृक्ष के रूप में सामने है। खुद को प्रसिद्धि से दूर रखकर संगठन के माध्यम से चुनाव कराने का जो मंत्र दीनदयाल जी ने दिया था, वो आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IeYMAy
एक टिप्पणी भेजें