Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: तेजस्वी की सलाह पर टि्वटर पर आईं मायावती, पहले ट्वीट कही यह बात
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टि्वटर पर एंट्री की है। मायावती ने अपने पहले ट्वीट में सबको...

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टि्वटर पर एंट्री की है। मायावती ने अपने पहले ट्वीट में सबको हेलो कहा कि। उन्होंने लिखा है कि 'हेलो, भाइयों और बहनों। मैं टि्वटर परिवार से खुद का परिचय करा रही हूं। हालांकि अभी यह मेरी शुरुआत है। भविष्य में @sushrimayawati आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर बातचीत होंगी। धन्यवाद।

मानेसर भूमि घोटाला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा और वोरा, 20 फरवरी को अगली सुनवाई

 

हैदराबादः टीवी एक्ट्रेस नागा झांसी ने अपने फ्लैट में की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

हालांकि मायावती का टि्वटर हैंडल पिछले साल अक्टूबर महीने में बनाया गया था, लेकिन बसपा सुप्रीमो सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हो पा रही थी। अब उन्होंने अपना पहला ट्वीट 22 जनवरी 2019 को किया है।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका? नेशनल पीपुल्स पार्टी ने कही एनडीए छोड़ने की बात

तेजस्वी यादव बोले— वादा करें पीएम मोदी, जिनको भ्रष्ट कहा उन 23 पार्टियों की सरकार बनाने में नहीं लेंगे मदद

वही, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ओर राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मायावती के टि्वटर पर आने का स्वागत किया है। तेजस्वी ने कहा कि आपने(मायावती) टि्वटर पर आने संबंधी मेरे आग्रह को स्वीकार किया है। इसके लिए आपका बहुल—बहुत शुक्रिया। उन्होंने कहा कि आखिरकार आपको टि्वटर पर देखकर खुशी मिली है।

ममता के गढ़ में योगी की हुंकार, सरकार आने पर टीएमसी के गुंडों के गले में लटकेगी तख्ती

राहुल के घर से पहले झुग्गी बस्ती पहुंची प्रियंका गांधी, दिव्यांग ‘दोस्त’ से मिल लिया हालचाल

उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को लखनऊ में हुई हमारी मुलाकात में टि्वटर ज्वाइन करने के मेरे आग्रह को आपने मान माना है और उसका सम्मान किया है। इससे उनको खुशी पहुंची है। आपको बता दें कि राजनीतिक लिहाज से देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस गठबंधन में वेस्ट यूपी के जाट बहुल्य क्षेत्रों में अपना असर रखने वाले चौधरी अजीत सिंह भी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने यूपी में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। कांग्रेस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी और वेस्ट यूपी की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DU6c7N

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top