Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: निदेशालय पहुंची आदेश की कॉपी, जिला परिषद से मिलेगी नियुक्ति
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर. प्रदेश में रीट प्रथम लेवल में चयनित 26 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के हाईकोर्ट आदेश की कॉपी सोमवार शाम बीकानेर स्थित शिक्षा ...

बीकानेर. प्रदेश में रीट प्रथम लेवल में चयनित 26 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के हाईकोर्ट आदेश की कॉपी सोमवार शाम बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंची। अब शिक्षा निदेशालय जिला परिषदों को चयनितों को नियुक्ति के आदेश भेजेगा।

 

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के नियुक्ति प्रकोष्ठ के अनुभाग अधिकारी किशनदान चारण ने बताया कि मंगलवार से जिला परिषद को नियुक्ति के आदेश भेजे जाएंगे। इसके बाद वहां से चयनितों को नियुक्ति आदेश मिलेंगे।
रीट लेवल प्रथम के चयनितों को सभी जिला परिषदों ने पिछले साल ही स्कूलों का आवंटन कर दिया था।

 

ज्यादातर जिला परिषदों ने चयनितों की सूची का अनुमोदन भी करा लिया। राजस्थान उच्च न्यायालय ने महेन्द्रकुमार जाटोलिया सहित अन्य की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। पिछले महीने इस मामले में लगातार चार दिन तक सुनवाई हुई थी। इसके बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था।

 

अब 8 फरवरी को फैसला आते ही प्रदेश के चयनितों के चेहरे पर खुशी आ गई, लेकिन वे हाईकोर्ट से शिक्षा निदेशालय के पास नियुक्ति के आदेश की कॉपी का पहुंचने इंतजार करते रहे। सोमवार को नियुक्ति आदेश की कॉपी आते ही प्रदेश भर के 26 हजार अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 


73 अभ्यर्थियों की अनुकम्पा नियुक्ति
राज्य सरकार के मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों में 73 अभ्यर्थियों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने जारी किए हैं। इसमें 57 कनिष्ठ सहायक और 16 सहायक कर्मचारी शामिल हैं। निदेशालय ने इनकी नियुक्ति का अनुमोदन कर मण्डल आवंटित कर दिए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TG5qB2

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top